फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 06 September 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 06 Sep 2022 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है। आज मौका हाथ से ना निकलने दें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे हवा में ना बहें। आपके लिए रिश्ता अच्छा साबित हो सकता है अगर आप इसके प्रति आश्वस्त हों। आज आपको अपने पार्टनर के चुनाव के वक्त यथार्थवादी और तर्कसंगत होना जरूरी है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। और आपको वह मिलेगा भी। मौके को तरजीह दें, अच्छे कपड़े पहनें सब का ध्यान आप पर केन्द्रित रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति ना हो। उनकी बात जरूर सुनें, क्योंकि वे आपका भला ही सोचेंगे, पर अन्ततः अपने मन की करें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। आप आज अपना भाग्य आजमा सकते हैं और शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। अगर अनुकूल उत्तर तुरन्त नहीं मिलता तो धीरज रखें और उसके लिए कोशिश करते रहें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने में कठिनाई होगी, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा है। इस समय पढ़ाई सबसे जरूरी है व किसी कीमत पर अपना ध्यान ना बंटने दें। परीक्षा के बाद ही संदेशों पर ध्यान दें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। पिछले दिनों आप अपना अनुकूल पार्टनर खोजने में भले ही नाकाम रहे हैं, पर आज आपके मन मुताबिक जीवनसाथी मिलने की पूरी संभावना है। अगर आपके माता-पिता आपके लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज वह पूरी होगी।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):रोमांस की दुनिया में आज के लिए आपकी सीख यही रहेगी कि अगर आप अपने पार्टनर से प्यार पाना चाहते हैं तो आपको भी वह उसे देना होगा। यह एकतरफा नहीं हो सकता। आप पहले पहल करें, आपका पार्टनर खुद ही अपनी भावना आपके सामने रख देगा। इससे बहुत सारे लोग आपसे मिलने की चाह रखेंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आप अपने किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। कोई भी फैसला लेना आज आपके लिए हैरत ही पैदा करेगा। निर्णय लेने में थोड़ा समय लें और अपने अन्दर की आवाज को मानें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आप दोनों के बीच आपसी नजदीकी और जज्बात आज आपको बेचैन करेंगे। आप दोनों में से कोई एक रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। आप दोनों के रिश्ते में नई ऊंचाई आ सकती है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। मौके का लाभ उठायें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आपको लगेगा कि आप किसी चीज की खोज में हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं। बातचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें