दैनिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने जूनियर से काम निकालने के लिए उनसे मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा, तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या बदलाव करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको अपनी बल बुद्धि से ही किसी भी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। पिताजी को यदि कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी,तो उसमें आज सुधार होगा। आपको किसी भी कानूनी फंदे में पड़ने से बचना होगा,तभी उसमें आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको लाभ होगा।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। आपने यदि अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा तो वह लंबा खिंच सकता है। यदि आपकी किसी ने संपत्ति की खरीदने की इच्छा थी,तो वह आज पूरी होगी और परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है,लेकिन आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी और भागदौड़ भी अधिक होगी। यदि आपने अपने किसी कार्य को छुपाकर किया है,तो परिवार के सदस्यों को उसकी भनक लग सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनसे आप अपने धन कोष में वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे। कोई भी छोटा सा व्यवसाय यदि आज आप शुरू करेंगे,तो उसे माता-पिता के आशीर्वाद से करें,तो बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ निर्णय बहुत सोच विचार कर लेने होंगे,नहीं तो वह गलत साबित हो सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके मन में कोई दुविधा चल रही है,तो उसके लिए आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा व आपको एक के बाद एक कोई खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह आज समाप्त होगी और नौकरी में भी आपको तरक्की मिलती दिख रही है,लेकिन आपको किसी दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचना होगा,नहीं तो वह लड़ाई आपके सिर आ सकती है। जो लोग अपने किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान है,तो उन्हें थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। व्यापार में यदि आप कुछ धन लगाएंगे,तो वह आपको दोगना होकर वापस मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। आपको अपनी धन संबंधित काफी सारी समस्याओं से निजात मिलेगी,क्योंकि व्यापार में आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन आपको अपने फिजूल के खर्चो को रोकना होगा,तभी आप धन बचाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता ना मिलने के कारण वह निराश रहेंगे। यदि आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाएं,तो आपको वहां सोच विचार कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो वहां कोई आपकी बात का बुरा मान सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहेगा। आप अपने काम को छोड़कर दूसरों के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे,जिसका आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। आज आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। यदि आप किसी कीमती सामान की खरीदारी करने जाए,तो उसमें अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको अपने धन को कहीं पर निवेश करने के लिए योजना बनानी होगी,तभी वह भविष्य में लाभ कमा पाएंगे,लेकिन आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह आपको किसी कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आपको किसी की शर्त को मानकर किसी निर्णय को लेना नुकसानदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपकी व्याकाग्रता बढ़ने से आप किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं,जिसे आपको लेने से बचना होगा।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी निर्णय को सावधानी से लेना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको किसी भी कागजात पर सोच विचार कर दस्तखत करने होंगे, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। पिताजी आज आपको मन की इच्छा को आपको बताएंगे,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा,लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको सुबह से ही चारों ओर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे,लेकिन व्यवसाय में आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा व आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपको कोई लाभ का सौदा समझाए,तो आपको उसमें अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है,तो उसमें आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सामने कई प्रकार की उलझनें लेकर आएगा,लेकिन आपको उन उलझनों में पड़ कर अपने निवेश के रास्तों को देखना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी वस्तु की खरीदारी करने की जल्दबाजी करेंगे,तो यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाए,तो उसमें माता-पिता को लेकर अवश्य जाएं,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की योजना बना रहे थे,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा,लेकिन आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ होगा व आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला भी निपट सकता है,जिसमें बिना मेहनत के ही फैसला आपके पक्ष में आ सकता है,लेकिन विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज व्यापार में भी आप जितने लाभ की उम्मीद करेंगे आपको इतना ना मिलने के कारण आप मायूस रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें दोनों पक्षों के सुनना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि आप अपनी किसी मन की इच्छा को साझा करेंगे,तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे,लेकिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई पद सौंपा जा सकता है।