फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 04 Jul 2022 12:05 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज सितारे आपके विपक्ष में दिखाई देते हैं। इसलिए दिन को सामान्य रुप से निकालें। प्रेमी को नाराजगी का मौका तब मिल पाएगा जब आप उससे मिलेगें या फोन पर बातचीत करेगें। आप कुछ भी बहाना बनाकर एक उचित दूरी रखें। बदनामी के योग आज बन रहे हैं इसलिए सतर्क रहने में ही भलाई है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अप्रत्याशित सिद्ध हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा व कल्पनाशक्ति दोनो को मिलाकर दिन को अनुकूल बनाने का प्रयास करेगें। लेकिन फिर भी सही और गलत में अंतर भी करना आपको आना चाहिए। अपने प्रेमी जीवन को शायद आप सामाजिक तौर पर सबके सामने लाने का प्रयास भी कर सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):माता अथवा माता समान महिला आज आपके प्रेमी जीवन में रोड़े अटकाने का काम कर सकती है। आप जो भी करे परिस्थितियों को और भविष्य को जहन में रखकर ही तय करें। आज की रात रंगीनी में प्रेमी के साथ बीतने की भी संभावना बनती है। इससे दिन में खराब हुआ मूड रात को ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मानसिक संताप बने रहने की बात नजर आती है। आप स्वयं किसी बात से परेशान हो सकते हैं और इस परेशानी से आपके आसपास का सारा माहौल ही खराब सा होता दिखता है। आपके प्रेमी जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप स्वयं इसके लिए अधिक जिम्मेदार नजर आते हैं। भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरुरी होता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन और अपने कार्यक्षेत्र को मिक्स ना करें। दोनों की जिम्मेदारियाँ कई बार एक साथ भी निभानी पड़ सकती है। ऎसे में आपको परेशान ना होकर डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रेमी का साथ भी आपको मिला हुआ है। ऎसे में आप दोनों स्थानों पर अपने उत्तरदायित्वों का बोझ आसानी से उठा पाएंगें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आपके प्रेम सितारे गर्दिश में डूबे हुए लग रहे हैं। आप बिना कारण चिड़चिड़े से नजर आ रहे हैं। आपको स्वयं समझ नहीं आएगा कि इस दुविधा से कैसे निकला जाए। सारा चिड़चिड़ापन आपका अपने प्रेमी पर निकल सकता है जिससे संबंध कुछ समय के लिए बिगड़ सकते हैं। आपका प्रेमी आपका मूड ठीक करने का प्रयास करेगा लेकिन निष्फल ही रहेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज बेडरुम का सीन कुछ अच्छा नजर नहीं आता है इसलिए प्रेमी को वहाँ तक ले जाकर मूड खराब करने से अच्छा उसे ना ही जाएँ। आप बेडरुम तक चले भी जाते हैं तब घमासान युद्ध होने की संभावना ज्यादा बन रही है। आपका प्रेमी आप पर पूरी तरह से हावी हो सकता है जिससे आपकी कोमल भावनाएँ कुचली जा सकती हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्रेमी से कुछ ना कुछ नया मिलने की उम्मीद बन रही है। आप दोनों रोमांस में सराबोर भी हो सकते हैं। यदि आप वाकई में प्रेमी को चाहते हैं तब आपको उसके ऊपर बी कोई संदेह नहीं रह जाएगा। आपको चारों ओर खुशियाँ ही खुशियाँ नजर आएगी। प्रेमी से किसी ना किसी रुप में लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आपका प्रेमी आज गद्दारी दिखाने का प्रयास कर सकता है और आपको जब पता चलेगा तब तक शायद बहुत देर हो चुकी  हो। यदि प्रेम संबंध अभी पुराने नहीं हैं तब आपको अपने कीमती सामान पर नजर रखनी चाहिए और प्रेमी की हरकतों पर भी निगाह रखना अति आवश्यक होगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आपका प्रेमी आज कुछ ज्यादा ही दुलार आप पर उड़ेल सकता है और आप भी बदले में उसे उतना ही प्यार देगें जितना कि वह आपको देगा। वैसे तो आप बहुत ही व्यवहारिक व्यक्ति हैं लेकिन आज दिल की भावनाओं को बहने से आप स्वयं भी रोक नहीं पाएंगे और प्रेमी के साथ मदहोशी का अनुभव करेगें। दोनों को एक - दूसरे की बाँहों में झूलने में आनंद आ सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज अचानक कोई बुरी घटना प्रेम संबंधों को लेकर घट सकती है। आप यदि थोड़ा सतर्क रहने का प्रयास करेगें तब शायद इसके बुरे प्रभाव को कुछ कम किया जा सके। आपके प्रेमी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी अथवा चोटादि लगने की संभावना बनती है। जरा सी सावधानी रखना आपके लिए बचाव ला सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):प्रेम संबंध यदि छिपे हुए हैं तब आज उनके उजागर होने की संभावना बनती है और यदि आप स्वयं अपने प्रेम के बारे में सभी को बताना चाहते हैं तब थोड़ा हंगामा घर में खड़ा हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं और जीवनसाथी से अलग आपके संबंध भी बने हुए हैं तब उनकी भनक जीवनसाथी को लग सकती है, सतर्क रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें