लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने जीवन साथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए साथ में किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस कराएगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अभी आज का दिन बढ़िया है। अपने रोजाना के जीवन से कुछ वक्त निकालें और उनका ख्याल रखें जो आपकी चिंता करते है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके प्रेम संबंध स्नेह से भरपूर है। लेकिन जब बात शारीरिक उपस्थिति की आती है तो आप खुद को खोया खोया महसूस करते है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप विपरीत लिंग के लोगों से मिलने जुलने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं। आज आप बोरियत से बचने के लिए अपने आप किसी खेल या शौक में व्यस्त रह सकते है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप दोनों रोमांच और उत्तेजना को साथ में अनुभव करेंगे। सेक्स के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपने साथी को प्यार और देखभाल का अनुभव कराएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आप पर रोमांस का खुमार इस तरह से छायेगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे । कोई भी नयी शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इस समय कोई भी आपके आकर्षण से बच नहीं पायेगा। आपके प्यार से प्रभावित होकर आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शानदार है जिसमे पूरी स्पॉटलाइट सिर्फ आपकी ओर ही है। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ़ करेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आज आपका रोमांटिक मूड सुखद और रोमांचक होने के कारण प्यार के यह क्षणों और भी यादगार बनेंगे।अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए प्रयास करें।