फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 01 May 2022 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  लाइफ की किसी भी स्थिति में आप अपने सोलमेट पर पूरा विश्वास कर सकते हैं। अपनी मानसिक शक्तियों और आत्मविश्वास से आप पूरा संसार जीतने का समर्थ रखते हैं। अपनी चाहत का प्रमाण देने के लिए तैयार रहें, इसके लिए अपने प्रिय को उपहार दें या एक दूसरे के लिए कुछ अलग करें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका  प्रेम संबंध  स्नेह से भरपूर है। अपने प्रियतम के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार है क्योंकि बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति/ पत्नी और लिव इन पार्टनर आपके लिए आज प्राथमिकता हैं और आज इनकी तरफ से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे ही प्रयास करने से कुछ ही दिनों में आपका संबंध नयी ऊंचाईयों को छूएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप विपरीत लिंग के लोगों से मिलने जुलने में अधिक दिलचस्पी रखेंगे। आज आप बोरियत से बचने के लिए आप किसी खास के साथ समय बिता सकते हैं। आप दोनों रोमांच और उत्तेजना को साथ में अनुभव करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है। आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप पर रोमांस का खुमार इस तरह से छायेगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे । कोई भी नयी शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन हैं। अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए प्रयास करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्यार में जबरदस्ती न करें बल्कि नम्र रह कर एक दूसरे को समझें। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें। आज का दिन आपके लिए शानदार है जिसमे पूरी स्पॉटलाइट सिर्फ आपकी ओर ही है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ़ करेगा। आज आपका रोमांटिक मूड सुखद और रोमांचक होने के कारण प्यार के यह क्षणों और भी यादगार बनेंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने साथी को समय दें, ध्यान रखें और उसके दिल को न तोड़ें क्योंकि दिल शीशे के समान है जो एक ठेस लगने से टूट सकता है। अपने मन से असुरक्षा की भावना को निकाल दें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने व्यस्त समय से कुछ समय अपने खास के लिए निकालें। ये वो खास है जिसके लिए आप सब कुछ हैं। आपके थोड़े से समय और एक गुलाब से फूल से आपको वो सुख मिलेगा जिससे आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाएंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए अच्छा समय है। खुद में विश्वास रखें और अपने रिश्ते में दूसरे लोगों को हस्तक्षेप न करने लें बल्कि आप दोनों स्वयं अपने निर्णय लें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में संचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करें जैसे पत्र या रोमांटिक मैसेज आदि और एक दूसरे को करीब महसूस करें। इस समय किसी भी विवाद से बचें, वरना दूरियां बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें