फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 26 अक्तूबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Mon, 26 Oct 2020 05:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 26 अक्तूबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल


 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे और अपने प्रिय से शादी की बात भी करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ कमजोर रहेगा और अपने जीवनसाथी की बात समझने की कोशिश करनी होगी। प्रेमजीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी की समझदारी से कुछ अच्छा प्राप्त कर पाएंगे और बिजनेस में भी आज का दिन ग्रोथ के लिए अच्छा रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी शांत चित्त रहकर अपने प्रिय की खूबसूरती की तारीफ कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर है। आप कोशिश करें कि अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाएं और उनसे सभी बातें करें ताकि आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से नाखुश नजर आएंगे और मानसिक तनाव महसूस करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की गंभीरता को समझेंगे और एक दूसरे पर भरोसा जताते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाने पर सहमत होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही रोमांटिक रहेगा और आपके बीच प्रबल आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज सावधानी रखें, आप दोनों के बीच झड़प हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। एक दूसरे के प्रति केयर और भावुकता की भावना रहेगी जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तालमेल के साथ आगे बढ़ेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांटिक मूड में बिताएंगे जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशियों से भरा रहेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम, आदर और समर्पण से परिपूर्ण रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा सा गंभीर हो सकते हैं और अपने रिश्ते की बात अपने घर वालों को बता सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को अपने परिवार वालों के लिए कुछ करते हुए देखेंगे, जो आपको बड़ा पसंद आएगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बेहद अच्छा है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत खूबसूरत अंदाज में जिएंगे और आपका प्रिय आपसे कहीं बाहर दूर यात्रा पर चलने की रिक्वेस्ट कर सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बढ़िया रहेगा और आप अपने जीवन साथी के परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा और आपको अपने रिश्ते को लेकर सभी अच्छी बुरी बातों की याद आएगी। आपका जीवन साथी आपके साथ अनेक बातें करेगा और ससुराल की बातें भी उठेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें