फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 26 October 2020: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में अच्छे मौके,पढ़ें सोमवार का राशिफल

Mon, 26 Oct 2020 05:42 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 26 October, 2020
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जीवन में कुछ नया पाने की चाह लेकर आज किसी बड़े काम में आप हाथ आजमाएंगे लेकिन एक बात का ध्यान रखें, कानूनन हर चीज का पहलू पहले से जान लें क्योंकि कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे और अपने प्रिय से शादी की बात भी करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आपको नई ताजगी से भर देगा और आपको किसी नए काम के लिए नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप बहुत खुश महसूस करेंगे। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा और आप अपने कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ बेहद अच्छा बर्ताव करेंगे। उन्हें आप का बदला हुआ बढ़ता बहुत पसंद भी आएगा। आपकी इनकम आज अच्छी रहेगी और बिजनेस से लाभ होने के योग बनेंगे लेकिन बिजनेस पार्टनर से झगड़ा भी हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ कमजोर रहेगा और अपने जीवन साथी की बात समझने की कोशिश करनी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज भाग्य उदास रह सकता है और इस वजह से बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं या अटक सकते हैं, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें। अपनी बात पहले से किसी को ना बताएं, नहीं तो वह अटक सकती है। विरोधियों के प्रति थोड़ी सावधानी रखें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें क्योंकि आज आपकी सेहत नाजुक रहेगी। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी की समझदारी से कुछ अच्छा प्राप्त कर पाएंगे और बिजनेस में भी आज का दिन ग्रोथ के लिए अच्छा रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी शांत चित्त रहकर अपने प्रिय की खूबसूरती की तारीफ कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
थोड़ा मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको जुकाम, खांसी या छाती में जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बदलते मौसम के अनुसार सावधानियां रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर है। आप कोशिश करें कि अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाएं और उनसे सभी बातें करें ताकि आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएं। काम के सिलसिले में दिनमान आपको आगे बढ़ने में सफलता देगा और ज्यादा मेहनत कराएगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको बिजनेस में कुछ ऐसे लोगों से मिलना संभव होगा जिनसे आप का बिज़नेस आगे बढ़ पाएगा, इसलिए काम के लिहाज से आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अपनी तरफ से पूरी तैयारी रखें। नौकरी पेशा लोग भी पूरे कॉन्फिडेंस से अपना काम करेंगे। घर परिवार में माहौल आपको कुछ अशांति देगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से नाखुश नजर आएंगे और मानसिक तनाव महसूस करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की गंभीरता को समझेंगे और एक दूसरे पर भरोसा जताते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाने पर सहमत होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज घर में आपको सुख मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके काम आएगा और आप उनके आशीर्वाद से कहीं काम के लिए जाएंगे या नौकरी के इंटरव्यू के लिए जाएंगे तो आप सफल हो जाएंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन बढ़िया है। आपकी मेहनत सफल रहेगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन एग्रेसिव होकर काम करने का है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही रोमांटिक रहेगा और आपके बीच प्रबल आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज सावधानी रखें, आप दोनों के बीच झड़प हो सकती है।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
बुद्धिमानी और समझदारी आप के दो बड़े हथियार हैं और आज उन्हीं से आप हर मुश्किल को आसान बना लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपको थोड़ी टेंशन जरूर दे सकती है लेकिन साथ ही साथ इनकम भी अच्छी रहेगी जिससे आपकी चिंता चली जाएगी। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। एक दूसरे के प्रति केयर और भावुकता की भावना रहेगी जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तालमेल के साथ आगे बढ़ेगा। काम को लेकर आपको मेहनत करने पर जोर देना होगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खुद को अलग-थलग करने की आदत से बचें। मन में आध्यात्मिक विचार आएंगे और आप धर्म-कर्म के मामलों से जुड़ेंगे। आज खर्चों को लेकर ज्यादती हो सकती है, इसलिए कुछ सावधानी रखें। आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा बेनिफिट आपके हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांटिक मूड में बिताएंगे जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में आपका मन रमा रहेगा और अपनी मां के लिए कोई बढ़िया सी साड़ी खरीद कर ला सकते हैं।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपका आपका साहस आज चरम पर होगा। कुछ नया करने का जोश आप को आगे बढ़ाएगा। भाई बहनों से बढ़िया संबंध रहेंगे और परिवार का माहौल भी सकारात्मक रूप से आपको सपोर्ट देने वाला होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपको कई तरीके से धन प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम, आदर और समर्पण से परिपूर्ण रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा सा गंभीर हो सकते हैं और अपने रिश्ते की बात अपने घर वालों को बता सकते हैं।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मन में गंभीर विचार लेकर आप आज बड़े दार्शनिक विचार लोगों के सामने जता सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद अच्छा है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम भी बनने लगेंगे और आपको ख्याति मिलेगी। हालांकि कुछ खर्चे आपके रहेंगे, जो आपकी चिंता को बढ़ाएंगे लेकिन आप किसी न किसी तरह उनको मैनेज कर लेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को अपने परिवार वालों के लिए कुछ करते हुए देखेंगे, जो आपको बड़ा पसंद आएगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बेहद अच्छा है। आप दिल से उन्हें कितना प्यार करते हैं, यह जताने की कोशिश करेंगे।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज कुछ अप्रत्याशित करेंगे, जो आपके आसपास के लोगों को आश्चर्यचकित कर सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। खासतौर से पैरों में दर्द या चोट लगने की संभावना बन रही है। इनकम अच्छी रहेगी और आज आपको प्रापर्टी से भी लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत खूबसूरत अंदाज में जिएंगे और आपका प्रिय आपसे कहीं बाहर दूर यात्रा पर चलने की रिक्वेस्ट कर सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बढ़िया रहेगा और आप अपने जीवन साथी के परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने प्रिय के लिए कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं लेकिन बड़ी बात यह है यह किसी खुशी से नहीं बल्कि मजबूरी में होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा और आपको अपने रिश्ते को लेकर सभी अच्छी बुरी बातों की याद आएगी। आपका जीवनसाथी आपके साथ अनेक बातें करेगा और ससुराल की बातें भी उठेंगी। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद अच्छा है। आपका अनुभव आपको सफलता दिलाएगा और सेहत के मामले में भी आज आप तंदुरुस्त रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें