फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 जनवरी 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 20 Jan 2021 08:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 20 जनवरी 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल


विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी और आपका जीवनसाथी आपकी मदद करने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज काम में मन कम लगेगा और जल्दी घर वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी आपके लाभ का माध्यम बन सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय अपने दिल की बातों को आपके सामने रखेगा और आपका रिश्ता खूबसूरत होगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में तनाव की शुरुआत हो सकती है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन की स्थिति प्रेम पूर्ण रहेगी जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज उनसे मिलने के लिए तरसते नजर आएंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में  किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा क्योंकि जीवन साथी आज आपसे नाराज रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें