फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 अप्रैल 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 18 Apr 2021 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 18 अप्रैल 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में थोड़ी कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी और एक दूसरे के लिए प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में थोड़ा तनाव बढ़ेगा।


4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा। रिश्ते में ईमानदारी रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से मिलने और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। अपनी समझदारी और क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया तरीके से आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस के साथ दिन बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखाएं देखने को मिलेंगी। सावधानी रखकर मामले को सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरा रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को निराशा से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी। अपने मन के वहम को दूर करने में प्रिय का सहयोग रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी कुछ ऐसी बातें जरूर कह सकता है जो आपको अच्छी ना लगें। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। एक दूसरे के साथ दिल की बात कह कर खुद को हल्का महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है।
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा लेकिन जीवन साथी आपका साथ देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें