फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 13 फरवरी 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 13 Feb 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 13 फरवरी 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) 
अपने लवर के साथ डेट प्लान करेंगे। वैलेंटाइन के लिए योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में आज कोई खुशखबरी मिलेगी। अचानक जीवनसाथी की नौकरी लग सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी में विश्वास बढ़ेगा। साथी के आकर्षण से मन पुलकित रहेगा। प्रेमी से बिना बात के झगड़े से बचें। मधुर व्यवहार लव पार्टनर को आकर्षित करेगा। संगीतमय वातावरण में मुलाकात हो सकती है।  
 
 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
स्कूल या कॉलेज के पुराने प्रेमी से मुलाकात, यादों को ताजा कर देगी। साथी का आकर्षण आपको प्रभावित करेगा। प्रेमी का प्यार जीवन में उमंग भरेगा। कुछ जातकों की मुलाकात पुराने लवर से भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
प्रेम जीवन में प्रेमी से तकरार हो सकती है। कसमें वादे सब पूरे करने की कोशिश में आप ज्यादा भावुक हो जाएंगे। जीवनसाथी की बेरुखी के कारण दांपत्य जीवन में आज खालीपन सा महसूस हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) 
वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी की उलझनें कम होंगी। हर वक्त पार्टनर आस पास रहेगा। नए रिश्ते बनेंगे। आज आपके लिए रोमांटिक और खूबसूरत दिन रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
जीवन साथी अपनी मेहनत के बूते पर लक्ष्य को प्राप्त करेगा। जीवनसाथी के ऊपर खर्चा होगा। वहीं प्रेम जीवन में कार्य की वजह से प्रेमी से दूरियां बढ़ जाएंगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) 
आज आपका मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधो को लेकर आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। अहंकार में कोई कड़वी बात किसी से भी ना कहें। उत्तेजना को नियंत्रण में रखें। नए दोस्त बनेंगे। जीवन में नए साथी का आगमन हो सकता है। कुछ जातकों को सरकार से फायदा मिलेगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
प्रेमी का साथ पाकर मन मतवाला हो रहा है। आपका उतावलापन, ऊर्जा प्रेमी को आकर्षित करेगी। आपके प्यार को परिवार की हरी झंडी मिलेगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) 
प्रसन्नता और खुशियों भरा दिन। विवाह का रिश्ता आ सकता है। मन में खुशी के लड्डू फूटेंगे। जैसे साथी की कल्पना करते है वैसा साथी मिल सकता है। अगर सिंगल हैं तो नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) 
प्रियतम के बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। भाई बहन को लेकर पति पत्नी के बीच तनाव बना रहेगा। साथी के साथ दिन स्पेशल बीतेगा। कुछ लोगों की मुलाकात आज अपने प्यार से होगी। लंबा इन्तजार अब खत्म होगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) 
आज आप काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। जरूरत है अहंकार को नियंत्रण में करने की। दिन भर रोना, रूठना, मनाना चलता रहेगा। कुछ जातकों को सरकारी कार्य से फायदा मिल सकता हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
आज आपका मन उलझन में है। प्रेमी आज मिलने से मना कर सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर मधुर रहें। आज शांत रहने की आवश्यकता है। समय जीवनसाथी के साथ बिताएं, उनसे प्यारी प्यारी बातें करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें