फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 12 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 12 Sep 2021 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपनी मेहनत को जारी रखें। दांपत्य जीवन में जीवन साथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आप मन से खुश होंगे और आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलने का है क्योंकि एक दूसरे से टकराव हो सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपके प्रेम जीवन में खुशी भरे पल आएंगे और अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा जिससे आपको आपको आत्मबल मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई फायदा मिलेगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रहेगी।
 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में रहने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन सामान्य रहेगा, फिर भी किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा ना करें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद स्थितियां बढ़िया रहेंगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय से तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी रोमांस और प्रेम के अवसर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें