फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 09 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 09 Sep 2021 06:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपके गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। जीवन साथी मानसिक तनाव से जूझेगा। ऐसे में उन्हें आप के सहारे की जरूरत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में बढ़ते हुए गुस्से से परेशान नजर आएंगे। आपको समझ नहीं आएगा कि अपने प्रिय को किस तरीके से समझाएं। 


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने दोस्तों से अपने प्रिय को मिलवाएंगे और उनसे अपने दिल की बात बताएंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज सगाई फिक्स कर सकते हैं। आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जीवनसाथी के मध्य झगड़ा हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज के दिन उनसे ज्यादा बातचीत ना करें। काम को लेकर स्थितियां बढ़िया हैं और आपको मेहनत करने से अच्छा फल मिलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जीवन साथी से किसी भी बात को लेकर झड़प करना नुकसानदायक रहेगा, इसलिए सावधानी रखें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करने से लाभ होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से दुखी नजर आ सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा और आपका जीवन साथी बहुत प्यार भरी बातें करेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती हुई गलतफहमी और विरोधाभास से दुखी हो सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से उस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन बहुत ही खुशनुमा होगा और अपने जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में घनिष्ठता आएगी और संतान से प्रेम जताएंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे और कोई बिजनेस डील भी उनसे शेयर कर सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आप काफी गंभीर मुद्रा में रहेंगे और अपने चारों ओर चल रही बातों पर आपका पूरा ध्यान होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन आपको उनका इंतजार करना पड़ेगा, संभव है कि उनसे बात आज ना हो पाए।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आप से काफी खुश होगा और आप अपनी संतान की ओर से भी निश्चिंतता महसूस करेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन दिल की बात कहने के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन को संभालकर रखना चाहिए क्योंकि आज का दिन आप के बीच झगड़ा करा सकता है। झगड़े का कारण आपके ससुराल वाले हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे और अपने जीवन की कोई पुरानी बात उन्हें बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें