लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहद मजबूत रहेगा और आज ससुराल वालों से बातचीत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ लड़खड़ा सकते हैं क्योंकि आपका विश्वास आपके प्रिय पर कमजोर होगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करने या घूमने जाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर परिपक्व होंगे और शादी की बात कर सकते हैं।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी की बुद्धिमत्ता आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे और अपने परिवार वालों से विवाह को लेकर सहमति की बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बेहद अच्छा है। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बेहद अच्छा रहेगा। आपकी समझदारी साफ दिखाई देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान मध्यम रहेगा। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग एक दूसरे के व्यवहार से ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आएंगे और आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा और आप अपने जीवन साथी के लिए आज शॉपिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं क्योंकि कोई ऐसी बात वह अपने प्रिय से कहेंगे, जिसके लिए वह तुरंत मना कर देंगे और आपको काफी बुरा लग सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण हो सकता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से गंभीर रहेंगे और मन में किसी बात को लेकर उदासी होगी। आपको अपने प्रिय का रूखा व्यवहार भी पसंद नहीं आएगा लेकिन थोड़ा धैर्य रखें और शांति से काम लें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनावपूर्ण हो सकता है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आज आप अपनी संतान, अपने दांपत्य जीवन और अपने भाग्य की वृद्धि का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर कशमकश में रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज प्यार में काफी इमोशनल और रोमांचित रहेंगे।