फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 06 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 06 Oct 2021 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रियतम से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच नोकझोंक संभव है दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा इसलिए जो शादीशुदा लोग हैं वह थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा जो लोग शादीशुदा है उन्हें अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा वहीं जो लोग सिंगल हैं और किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है और जीवन साथी और आपके बीच परिवार की कोई बात आगे आ सकती है जिससे वह थोड़े दुखी होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। ससुराल के लोग आपके काम आएंगे उनसे आपको किसी प्रकार का लाभ भी मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी दिन अनुकूल नहीं है इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर बहसबाजी ना करें। इससे इतर यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए उनकी बातों को समझें और आवश्यक हो तो माने भी हालांकि किसी बात पर तनाव रिश्ते में ना आने दें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आपको भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवनसाथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आपके लिए दिन प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी अनुकूल रहेगा। अपने प्रिय के साथ हर लम्हे को खूब जी भर कर जियेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। परिवार का वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। प्रेम जीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें