फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 02 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 02 Sep 2021 07:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ट्रैवलिंग की योजना बनेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।



विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए तनावपूर्ण दिन रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के मन की बात जानेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव के योग बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में संयम से काम लें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य शुभ रहेगा। झगड़े वाली बात ना करें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। दिल खोल कर बात करें। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। बड़े भाई से काम की सलाह मिलेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में बातचीत तनाव दूर करने का जरिया बनेगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से कुछ अच्छी-अच्छी बातें जानने को मिलेंगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस दोनों रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) गृहस्थ जीवन के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज संभल कर रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें