Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 02 नवंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
पत्य जीवन बिता रहे लोग आज अच्छा तालमेल रखेंगे तथा प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आज अपने प्रिय की चिंता सताएगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में घुल मिलकर रहेंगे और अपने जीवन साथी से कुछ खरीदारी की बात करेंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा तनाव झेलना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कोई नया बिजनेस शुरू करने की बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, वो अपने दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त करेंगे। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा और धन कमाने के लिए किसी गलत चक्कर से बचकर रहें। जीवन में खुशियों का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए बहुत प्रयास करेंगे और इसका उन्हें अच्छा लाभ भी मिलेगा लेकिन जीवन साथी की सेहत उन्हें परेशान करेगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
काम के सिलसिले में आज का दिन प्रेरित करने वाला होगा। दांपत्य जीवन के मसले ध्यान खींचेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को बढ़िया बनाने के लिए अपने जीवनसाथी से आज कुछ बातें करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते से संतुष्ट नजर आएंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
जीवन साथी साथ में मिलकर घर की खुशहाली के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के गुस्से वाले स्वभाव से थोड़े दुखी हो सकते हैं।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
इधर-उधर की बातों से हटकर अपने काम पर ध्यान दें संतान से सुख मिलेगा। शादीशुदा लोगों को साथ लेकर शॉपिंग करने जाएंगे।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने दांपत्य जीवन में बेहद खुश नजर आएंगे और जीवन साथी की तारीफ में कसीदे पढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आप बहुत जोर लगाकर अपने काम को करेंगे और तारीफ के लिए जगह बनाएंगे।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने प्रिय को शादी के लिए मनाने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशान होना पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही ना दिखाएं।