बुध चल रहा है धनु की राशि में जबकि धनु राशि का स्वामी है कन्या राशि में, जो बुध की राशि है। आज बुधवार है, ऐसे में बुध गुरू का राशि परिवर्तन योग आपकी राशि के लिए कितना लाभप्रद है, जानिए
विज्ञापन
मेष राशि: सफलता मिलने के योग हैं
2 of 13
मेष राशि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें। आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो। आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे। आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे ओर सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी। असल में यह आपकी अन्दरुनी खूबसूरती और आत्मविश्वास है जो झलक रहा है।
विज्ञापन
वृष राशि: खर्चे ज्यादा होंगे
3 of 13
वृष राशि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आप कुछ नए रिश्ते भी कायम कर पाएंगे। नए लोगों से मिलने पर आप अपना फोन नंबर अथवा ई-मेल आई डी भी आपस में बदल सकते हैं। क्या पता कब अवसरों के नए द्वार खुल जाएं। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर में वृद्धि होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे।
मिथुन राशि: पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है अपना सामान लगाइये और बाहर मस्ती करने निकल जाइये। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बातों का लाभ अपने भविष्य को बनाने में किया जाना चाहिये। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक रूप से दिन शुभ
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा । हर सुख- दुख में आप लोगों ने एक दूसरे का साथ दिया है आज अपनी सफलता का जश्न मनाने का समय है। अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। लेकिन, समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। इसमें आप अपने किसी सहकर्मी की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका आत्मसम्मान तो बढ़ेगा ही आप समय रहते अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पा लेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशि: वेतन में बढ़ोतरी के योग
6 of 13
सिंह राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। कभी-कभी खुद को शांत रखना ही जरूरी होता है। आज का प्यार आपकी जिंदगी को बदल सकता है। अपने नए पार्टनर के साथ आनंद करने के लिए घूमने का प्लान बनाइए। यह प्लान एक-दूसरे को जानने के साथ-साथ दोनों को नजदीक लाने में सहायक होगा। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे।
आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे। यह भी मुमकिन है कि आपके वेतन में बढ़ोतरी हो। आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें आप नियमित रूप से खेलें और जिम करें। अपने जोड़ों के बारे में सोचें और थोड़ा थ्यान दें। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशि: आर्थिक लेन-देन के लिए बढ़िया दिन
7 of 13
कन्या राशि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर आने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। आज कुल मिलाकर आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे और आज आपकी त्वचा बेहद चमकती रहेगी। आज लोग आपसे आपकी खूबसूरती का राज पूछ बैठेंगे।
तुला राशि: व्यवसाय में लाभ मिलेगा
8 of 13
तुला राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान अपनी चरम सीमा पर रहेगा इसलिए समय निकाल कर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। आज आप यही सोचते रहेंगे कि मेरा पार्टनर कैसा होना चाहिए। आपका दिमाग इसी चीज को लेकर चक्कर काटता रहेगा कि वह कहां मिलेगा। इतने आदर्शवादी बनने के बजाय जमीन से जुड़ें और अपने पार्टनर की खोज यथार्थ में आकर करें। एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। लेखा शास्त्र और वित्त के क्षेत्र के व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से अथवा आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। यह आपके लिए तथा आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अच्छे कदम के लिए आपको कम्पनी से प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लायें, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशि: फिजूल खर्ची करने से बचें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आप पाएंगे कि आपका कोई नजदीकी दोस्त आप से बहुत ज्यादा प्रेम करता है। शुरुआती हैरत के बाद आप भी उससे आकर्षित होंगे। यह रिश्ता आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। अपने बॉस से इस बारे में बात करने में बिल्कुल ना हिचकिचाएं। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जायेगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। खैर इस स्थिति को संभालिए, रोज ऐसे खर्चे थोड़े ही होंगे। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। इससे आप महसूस करेंगे कि यह आपको नुकसान पहुचाने के साथ-साथ जीवन का आनंद लेने से भी कठिनाई होती है। अपने दिमाग पर सयंम रखें तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
धनु राशि: आर्थिक फायदा होगा
10 of 13
धनु राशि
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपके इस हुनर से लोग आपसे बहुत प्रभावित हैं। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें तथा खुलेपन से आपसी रिश्तों पर विचार करें। आज के दिन यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो पाएंगे कि आप वैकल्पिक चिकित्सा की ओर अपना रूझान बढता हुआ पा रहे हैं। आपका ध्यान उन विकल्पों की ओर भी है जिनमें वैकल्पिक चिकित्सा भी शास्त्रीय चिकित्सा के समान ही रोचक है। आपको अपने सभी विकल्पों को खुला रखने की आवश्यकता है। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें। आज आप बच कर रहें, ज्यादा तनाव और टैन्शन से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता हैं। दिमाग को ठन्डा रखें और ज्यादा टैन्शन ना लिया करें।
मकर राशि: मेहनत रंग लाएगी
11 of 13
मकर राशि
आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे। आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लायें शहर से बाहर घुमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा। व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आज आपकी निवास स्थान बदलने की संभावना है। या तो पुराना घर छोड़ कर नये घर में जा सकते हैं। या फ्लैट की जगह कोठी में जा सकते हें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गन्दी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। आप इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तमाल अपनी सेहत को ठीक करने में लगाएं। इससे आप अपने मूड और ऊर्जा स्त्रोत में काफी अन्तर देख पाएंगे।
कुंभ राशि: जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा
12 of 13
कुंभ राशि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने मन की चाहतें अपने साथी को बताने से आपके संबंध में नई जान आएगी। आपके संबंध को साफ बातचीत से बहुत फायदा पहुंचेगा। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। अगर आप बाइक चलाते है तो ध्यान रहें हैलमेट का प्रयोग करें ताकि आप कोई भयानक दुर्घटना से बच जाए।
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। आज आप किसी को अपने आकर्षण के जाल में फंसा सकते हैं। सावधान रहें, आप जहां भी जाते हैं, सभी आंखें आप पर टिक जाती हैं। लेकिन, आज किसी रिश्ते की शुरुआत करने में कोई हर्ज नहीं है। आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें, यह आपके लिये लाभकारी हो सकता है। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपका मनचाहा घर मिल सके। सही सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ें, काम बन जायेगा। आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। सूरज से बचकर रहें और ज्यादा पानी पीयें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होने के साथ-साथ चमकने भी लगेगी।