मेष राशिः अपनी प्रतिभा देखकर आप स्वयं भी आश्चर्य करेंगे
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टि मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। अन्ततः माता-पिता को अपनी भावनाओं से अवगत और आकर्षित करने में आप सफल होंगे और आपके माता-पिता को भी पछताना होगा। आज आप खुश रहेंगे।
आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिये। अपनी प्रतिभा देखकर आप स्वयं भी आश्चर्य करेंगे।
आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। क्योंकि अंतत: इससे आपका नुकसान ही होने वाला है। इसलिए ख्वाबों की दुनिया में नहीं बल्कि हकीकत की जमीन पर रहिये।
अगर आप बुर्जुग हैं तो आपके जोड़ों में दर्द हो सकता है। थोड़ा आराम के लिए समय निकालें। यह दर्द कुछ समय में चला जायेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। जरुरत से ज्यादा कार्य न करें अन्यथा दर्द बढ़ सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है
2 of 12
वृष
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें।
आज आपको अपने ई-मेल बॉक्स में या फोन पर कोई सरप्राइज मिल सकता है, क्योंकि कोई नया दोस्त आपके प्रति अपना प्यार इजहार करेगा। हैरत में पड़ने की बजाय इसे प्यार और खुले दिल से स्वीकार करें। इस रिश्ते का भविष्य सुनहरा है।
विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है। आज अपनी डाक संभालकर देखें।
घर और जमीन सम्बंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आप इनमें चतुराई एवं सावधानी से निवेश करें। आप पायेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है।
आज रोड पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा भले ही आप वाहन चला रहें हो या नहीं। ध्यान रहे, तेज वाहन चलाने से आप खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए आज आपको विवेकयुक्त, समझदार और सतर्क होकर रहना होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं हैं खासकर अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो।
विज्ञापन
मिथुन राशिः आलसी और हतोत्साहित महसूस करेंगे
3 of 12
मिथुन
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। अपना प्यार जताने में बिल्कुल संकोच ना करें।
आप यह निश्चित कर लें कि आप अपने चाहने वाले के प्रति वफादार एवं रोमांस से भरपूर रहेंगे। हो सके तो अपने साथी को अहसास करायें कि आप उसके प्रति कितने चिंतित हैं। आज के दिन को भरपूर जीने के लिए उचित होगा कि आप शहर से बाहर कहीं पिकनिक पर या खाने पर चले जाएं। अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को बढ़ावा देते हुए यह भी जरूरी है कि आपसी रिश्तों में रोमांस को भी बढ़ाया जाए।
आत्मविश्वास में वृद्धि ही आपकी व्यावसायिक सफलता की कुंजी है। खुद को नेता साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। काम को चलाने की आपकी आदत के कारण आपके काम का बोझ व मानसिक दबाव बहुत बढ़ सकता है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और पूरी मेहनत से काम करें।
धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। यदि स्थिति भयावह भी बनती है तो भी आप निराश ना हों, आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन की प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे।
आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दुर्भाग्यवश आप खुद को आलसी और हतोत्साहित महसूस करेंगे। आपको पता है कि जिम जाना चाहिए परन्तु आप जाएंगे नहीं। ध्यान रखें कि आप अच्छा खायें अन्यथा आपकी तबियत गिरी सी महसूस होगी। आप कल से फिर व्यायाम करना शुरु कर देंगे।
कर्क राशिः रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इस समय का प्रयोग आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके इस खुलेपन से सभी परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा।
आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज के हालात आपको अवैध संबंध की ओर धकेलेंगे, आप दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। आप लम्बी सांस लेकर एक बार दोबारा सोचें और ऐसा काम न करें, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े।
एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। लेखा शास्त्र और वित्त के क्षेत्र के व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे।
आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए।
आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें। आज वह दिन है जब आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि सन्तुलित और स्वस्थ भोजन ही पेट की बीमारी से बचा सकता है। ऐसा करने से आपको अच्छा लगेगा और आपका भोजन भी पौष्टिक रहेगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं
5 of 12
सिंह राशि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए।
आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं। ऐसे में आपको अपने साथी की चाहत महसूस होगी, जिसकी वजह से आपका ध्यान काम में नहीं लग सकेगा।
काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की कला सीखनी चाहिए।
व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं। लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि कोई नया काम शुरू करें इससे पहले उन्हें जरूर पूरा कर लें जो पहले से ही हाथ में हैं। संभल कर चलेंगे तो अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पूरा कर लेंगे। जो भी हो अच्छे परिणाम के लिए अपनी नीतियों को भी थोड़ा बदलना होगा।
आज उचित खान-पान के कारण मोटापे में कमी आयेगी। आप व्यायाम करने से काफी सुधार पा सकते हैं। यह आप के ऊपर है कि आप अपने शरीर को किस व्यायाम से ज्यादा फायदा दिला सकें। इससे आप व्यायाम से मजा भी लेंगे और आप स्वस्थ भी रहेंगे।
विज्ञापन
कन्याः आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी
6 of 12
कन्या राशि
आज सारा दिन आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय अवश्य दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। जो काम आप अपने साथी से बहुत समय से करवाना चाहते थे वो अब करवा सकते हैं।
आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा।
आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। इस समय करियर संबंधी लाभ की आशा है।
आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी।
आज वो दिन है जब आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती हैं। इसलिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और कोशिश कीजिए रोड़ पर चलते समय सावधानी बरते और बचाव के उपाय भी अपने पास रखें। अगर आप यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो किसी तरह की दुर्घटना को होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
तुला राशिः विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं
7 of 12
तुला राशि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। सत्ता और अहं के बीच ज्यादा दूरी नहीं होती इसलिए ध्यान रखें कि आप कहीं अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल ना करें। जो आपको कड़ी मेहनत के बाद मिला है उसे खो ना बैठें।
आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लायें शहर से बाहर घुमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें। केवल अपने साथी के साथ अन्यथा अन्य जोड़ों के साथ जिंदगी के भरपूर मजे लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, आपको उसका सकारात्मक नतीजा भी देखने को मिलेगा।
आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।
आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें।
आज कुल मिलाकर आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। जिन लोगों ने व्यायाम करना बन्द कर दिया है या फिर जो व्यायाम करने की सोच रहे हैं वो लोग अब इन्तजार ना करें, क्योंकि अब वक्त आ गया है आज आप पूरे साहस के साथ सेहत मन्त्र को पाने में जुट जाएंगे। आज आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे और आज आपकी त्वचा बेहद चमकती रहेगी। आज लोग आपसे आपकी खूबसूरती का राज पूछ बैठेंगे।
धनु राशिः साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें।
आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। शायद वह डायल किया गया गलत नंबर भी हो सकता। मौज-मस्ती के अलावा वहां कुछ गंभीरता नहीं होगी। फिर भी ऐसा नहीं है कि आप अन्ततः आनंद नहीं ले पाएंगे।
आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए।
आज अपने ऊपर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति पर खर्च कीजिये। सिर्फ कार्ड व उपहार पर ही निर्भर ना रहते हुए अपने मूड को भी बदल डालिये। आज उनके लिये सबसे बढ़िया, अच्छी सोच वाली और संवेदनशील ऐसी वस्तु उपहार में खरीदिये। और इस खरीदारी के दौरान अपने लिये भी कुछ ना कुछ ले ही लीजिये।
आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप बाहर जाने के लिए उत्साहित होंगे। इसलिए बाहर जाकर ताजी हवा का लाभ उठाएं आज आपका मन अपना मन पसन्द भोजन बनाने को करेगा। आप खूब मस्ती करेंगे और ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा रहेगा। आज आप मस्ती करें, क्योंकि आज आपकी सेहत एक दम टिप-टॉप रहने वाली है।
धनु राशिः साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें
9 of 12
धनु राशि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें।
आज आप रोमांस के मामले में गलत जगह पर लड़खड़ा सकते हैं। शायद वह डायल किया गया गलत नंबर भी हो सकता। मौज-मस्ती के अलावा वहां कुछ गंभीरता नहीं होगी। फिर भी ऐसा नहीं है कि आप अन्ततः आनंद नहीं ले पाएंगे।
आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए।
आज अपने ऊपर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति पर खर्च कीजिये। सिर्फ कार्ड व उपहार पर ही निर्भर ना रहते हुए अपने मूड को भी बदल डालिये। आज उनके लिये सबसे बढ़िया, अच्छी सोच वाली और संवेदनशील ऐसी वस्तु उपहार में खरीदिये। और इस खरीदारी के दौरान अपने लिये भी कुछ ना कुछ ले ही लीजिये।
आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आप बाहर जाने के लिए उत्साहित होंगे। इसलिए बाहर जाकर ताजी हवा का लाभ उठाएं आज आपका मन अपना मन पसन्द भोजन बनाने को करेगा। आप खूब मस्ती करेंगे और ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा रहेगा। आज आप मस्ती करें, क्योंकि आज आपकी सेहत एक दम टिप-टॉप रहने वाली है।
मकर राशिः साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें
10 of 12
मकर राशि
आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं।
अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। अनावश्यक खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। अपना व्यवहार शांत बनाये रखें।
आज आपको एहसास होगा कि आप जो सफलता प्राप्त करते हैं, उसका सीधा संबंध आपकी मेहनत से होता है। अपनी मेहनत से आप अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आज अगर आप अपने काम को मेहनत से करते हैं तो भविष्य में आपको उसका लाभ जरूर मिलेगा।
व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा, जिनके जरिये आप अपने व्यवसाय में भी आगे बढेंगे। इस ट्रिप में आप जो निवेश करेंगे उसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। इसलिए इस ट्रिप में प्रस्तुति दें और लोगों से संपर्क बढाएं, भविष्य में काम आएगा।
योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें। आराम करते समय आप तनाव को अपने कन्धों से निकाल फेंकें और इस समय आप अपने विचारों को भटकने ना दें। ऐसा नियमित करने से आपको आराम मिलेगा और ऊर्जा भी बढ़ेगी।
कुंभ राशिः धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे
11 of 12
कुंभ राशि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आपके प्रयासों से आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।
आज किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे हवा में ना बहें। आपके लिए रिश्ता अच्छा साबित हो सकता है अगर आप इसके प्रति आश्वस्त हों। आज आपको अपने पार्टनर के चुनाव के वक्त यथार्थवादी और तर्कसंगत होना जरूरी है।
विक्रय व विपणन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन दबाव से मुक्ति देने वाला है। लंबित काम पूरे होंगे। इस काम को उत्पादकता के साथ लेते हुए पिछले कामों के संपादन में बिताएं। अपने आप को शाबाशी दें और मित्रों के साथ समय बिताएं।
आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आप किसी सेवार्थ कार्य में धन की मदद कर सकते हैं या अपने किसी साझेदार को बढ़िया सा तोहफा दे सकते हैं। जो भी हो आपकी पहुंच, आपकी आर्थिक हैसियत और आपकी दयालुता के चलते किसी ना किसी को तो लाभ मिलेगा ही।
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कुल मिलाकर आपके अच्छे हालात हैं। आप आनन्द लें जिम जायें और मिली हुई सहूलियत का फायदा उठाएं।
मीन राशिः दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है
12 of 12
मीन राशि
आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। ये शायद आपके घर में शादी के समारोह की वजह से हो। आप इस समारोह में खूब मजा करेंगे और उन रिश्तेदारों से मिलेंगे जिन से आप बहुत दिनों से नहीं मिल पाए हैं।
आज आप अपने रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति ना हो। उनकी बात जरूर सुनें, क्योंकि वे आपका भला ही सोचेंगे, पर अन्ततः अपने मन की करें।
आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर में वद्धि होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए।
यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये। आज के दिन की आपकी मेहनत, आने वाले समय के लिये नींव का काम करेगी।
आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं। इस बात का ध्यान रहें की आप जो भी काम करें ध्यान से करें ताकि आपको कोई नुकसान ना हो। कोई भी आग का काम या किसी भी नुकीले पदार्थ का काम करते समय ध्यान अवश्य दें।