फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार 11 अगस्त, अाज इन राशि वालों की किस्मत रहेगी मेहरबान

Thu, 11 Aug 2016 11:05 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने सितारों को धन्यवाद दें।

आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जायेंगे लोगों के विशेष आर्कषण का कारण बन जायेंगे। अपनी इस खूबी को यूं ही व्यर्थ में ना गंवा कर आप जिंदगी को प्यार से सराबोर कर लें।
अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे।

आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दे रहे हैं तो उसकी मात्रा और उसके मूल्य पर ध्यान से नजर डाल लें, नहीं तो क्या पता ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें। जहा सबका ठीक-ठीक ब्यौरा रखने से आप सुरक्षित रहेंगे।

सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नुकीले यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है। कोशिश करें कि वाहन या फिर मशीन चलाते समय आप अपने मन को विचलित या भटकने ना दें। आप अपना मन केन्द्रित करके ही किसी कार्य़ को करें।
विज्ञापन

वृष्‍ा राश‌िः बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा

2 of 12
वृष राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए।

आज आपकी शादी के बारे में परिवार वालों या पार्टनर के परिवार वालों की तरफ से असहमति के कारण अड़चनें आ सकती हैं। आप धीरज रखें और अगर इस रिश्ते को लेकर आप आश्वस्त हैं तो अपने परिवार वालों व दोस्तों को समझाने के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करें।

आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।

आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।

अगर आपको जल्दी में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सिरदर्द, पेटदर्द और जुकाम जैसी परेशानीयों से आप छुटकारा पा सकेंगे। अच्छे खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें जिससे आपका शरीर ऊर्जावान् और सही दिशा में प्रगतिशील होगा।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।

आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी। इस मौके को हाथ से ना जाने दें। कुछ समय के लिए रिश्ते बनाने की बजाय कुछ बात आगे बढ़ाने की कोशिश करें।

आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं।

जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। आज का शेयर बाजार आशंकाओ से भरा नजर आता है। यदि आज आप बड़े व्यवसायों में पूंजी निवेश करते हैं तो हानि की सम्भावना हो सकती है। अत: इन दिनों किसी भी आर्थिक पूंजी निवेश से दूर रहने की कोशिश करें। साथ ही जोखिम भरे व्यवसायिक अवसरों को हाथ ना लगाएं।

आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है। बस आप खाने पर ध्यान दें और इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना लें ताकि आपको भविष्य में इसका लाभ मिले और आप जल्दी ठीक हो जाएं।

कर्क राश‌िः आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी

4 of 12
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें।
अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सोंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। भविष्य में भी आपको इसी तरह से मिल जुल कर काम करने की आदत को बनाए रखना चाहिए।
अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। कैरियर और आर्थिक मामले में यह आपके लिए उपलब्धि है, जिसके आप असली हकदार भी हैं। सब आपकी मेहनत से हुआ है, इसका लुत्फ उठाइये।
किसी बीमारी का सही वक्त पर पता चलने के कारण आप उसे सही करने के लिए उचित दवाई और खान-पान में थोड़ा बदलाव ला सकते हैं। साथ में आप कुछ शारीरिक क्रियाओं द्वारा अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आने वाले समय में आपको इसका लाभ मिलेगा। आप ध्यान रखें कि स्वास्थ्य सम्बंधी किसी विकार को अनदेखा न करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज आर्थिक फायदा होगा

5 of 12
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है इस शांति का मजा लें।
यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए। गृह नक्षत्रों के कारण आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी प्रेम को बनाये रखने का प्रयास करें।
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें। 
जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। यह आपके लिए सुनहरा मौका है, हाथ से न जाने दें। 
आप सुबह उठेंगे तो आपको सिरदर्द, दांतदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक आप आराम महसूस करेंगे। आप इस के बारे में बिल्कुल चिंता न करें क्योंकि ये न ठहरने वाली बीमारी हैं। ठीक खान-पान रखें, व्यायाम करें, और अच्छा सोचें और आप अच्छा महसूस करेंगे जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड  ही खराब होगा। अपने थोड़े से प्रयास से आप अपनी खुशी को बढ़ा सकते हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाएं इससे आपको तो लाभ होगा ही दूसरों को भी फायदा होगा।
आज रोमांस के मामले में आपके लिए सहनशील बने रहना फायदेमंद होगा, क्योंकि बीती बातों को उधेड़ना सिर्फ आपको ही हानि पहुंचाता रहेगा, ना कि उसे जिस पर आप गुस्सा हो रहे हैं। एक बार आप अपनी नाराजगी छोड दें और फिर आप पाएंगे कि आपका प्रेम जीवन और खुशी फिर से आपके पास लौट आई है।
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते।
अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज सभी तरह के विकल्पो पर विचार कर लें, कुछ ऐसे विकल्प सामने होंगे जो आपको पहले कभी नहीं दिखे थे।
आज आपको कोई हानि या क्षति हो सकती हैं इसलिए छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहें। सड़क पर काफी सावधानी से वाहन चलाए ताकि आप खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों के साथ भिड़न्त से भी बच जाएं। आज वो दिन है जब आपको अपने हर काम पर सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि आप खुद को बचा पाए बिना किसी नुकसांन के।
विज्ञापन

तुला राश‌िः आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं

7 of 12
तुला राश‌ि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें।
आज आपको चाहिए कि प्रेमपूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें जिनसे रिश्तों की गरमाहट पर असर पड़ा है। उन समस्याओं पर विचार विमर्श कर उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकें, तब आप पायेंगे कि आप दोनों एक दुसरे को कितनी गहराइयों से चाहते हैं।
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर  को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा।
आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिये क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं। 
आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे। इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

वृश्च‌‌िक राश‌िः आपको नकदी की कमी खलेगी

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं।
आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंता-मुक्त कर थोड़ा समय दीजिये। आप जितने सच्चे और सहज रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। इन क्षणों का भरपूर आनंद लीजिये।
हाल में दिखावा और ठाट-बाट पर खर्च करने के कारण आज आपको नकदी की कमी खलेगी। इसके चलते आज कोई कर्ज ले सकते हैं। आज आप पीछे रहें, दोस्तों को ही खर्च करने दें। पिछली गलतियों से सीखें, खर्च पर लगाम रखें, कुछ तो भरपाई होगी। 
आज आपका मन व्यायाम में लगेगा। लम्बे समय के अंतराल के बाद आज आपका मन फिर से व्यायाम करने में लगेगा। आप चाहेंगे कि जल्दी ही आप अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में ले आएं। लेटने में तीस मिनट लगाने से अधिक आपको तीस मिनट जिम में काम करना अच्छा लगेगा।

ध्‍ानु राश‌िः सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगे

9 of 12
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक रहेगा।
ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। अगर ऐसा नहीं तो इसे जिन्दगी भर का रिश्ता बनाने की कोशिश कीजिए।
आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है।
अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले। क्योंकि अभी और आर्थिक सफलता के संकेत हैं। अपने काम में उठाये गये सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगे। इसके दम पर अपना लक्ष्य भी पा लेंगे। कोई नई योजना शुरू करने के लिए भी यह उचित समय है। व्यवसाय में कोई नया विचार सामने आता है तो उसे तुरंत स्वीकार कीजिए यह आपके हित में होगा। अपने सभी सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी
आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह भी ठीक होती नजर आयेगा।

मकर राश‌िः आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अब आप व आपके परिवार के लोग एक-दूसरे को आसानी से समझ पा रहे हैं। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें।
आज आपको अपने प्रेमी से एक तोहफा मिलेगा, जो आपको हैरानी में डालेगा। वह प्रेमी हाल में की गई सहायता के लिए आपका प्रशंसक रहा है। आप उसकी कृतज्ञता से हैरान होंगे। आप दोनों एक दूसरे के लिए गर्मजोशी महसूस करेंगे। अगर आज आप कोशिश करें तो यह रिश्ता सफल हो सकता है। इसका आनंद लें।
विद्यार्थी अपने भविष्य के श्रेष्ठ विकल्प को लेकर काफी भ्रमित दिखाई देंगे। इस समय को अपने लिये बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आपको सही विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही भविष्य के विकल्प को चुनना चाहिये। आप जल्दी ही अपने लिये सही राह चुन पाएंगे।
पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से घबरायें नहीं, ये तो आती जाती रहेंगी।
आज आपको महसूस होगा कि आप व्यायाम करने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर पा रहे हैं। आज आपको वास्तव में ज़िम जाने की आवश्यकता है ताकि आपको अच्छा लगना शुरु हो जाए।

कुंभ राश‌िः कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी

11 of 12
कुंभ राश‌ि
अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।
आज अपने साथी से मिलने के लिए उस तरह से तैयार हो जाएं, जैसे कि कुछ समय से रोजमर्रा की घरेलू दिनचर्या के कारण संभव नहीं हो पाया। बहुत लंबे अंतराल के बाद आज का दिन रोमांस एवं प्रेम से परिपूर्ण दिन होगा।
आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। आप सोचेंगे कि आप कितनी दूर आ चुके हैं , कितनी दूर और जाना है और आगे रास्ते में आपको और क्या मिल सकता है। इससे भविष्य में आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।
ज्यादा तनाव से सिरदर्द रहेगा इसलिये आराम से काम करें। छोटी परेशानीयों से सिरदर्द हो सकता है इसलिये खुद को शान्त रखें। यह सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा। आप तनाव को कम करने के लिये योग करे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती हैं

12 of 12
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
आज आपस में पैदा हुए मतभेदों को अनदेखा करें व गुस्सा थूक दें। अपनी सहनशीलता के कारण दूसरे की गलतियों को नजरअदाज कर दें, माफ कर दें। फिर देखिये, यही सहनशीलता आपके प्यार भरी जिंदगी की नींव बनेगी। मतभेदों को बढ़ावा देने से आपस की दूरियां बढ़ेंगी जो कि तनाव का कारण होंगी।
आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें।
आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए। और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। अपने जीवन को वित्तीय रूप से संतुष्टि की राह पर ले जाइए और सुकून की तलाश कीजिये। महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने लक्ष्यों को कितनी जल्दी पूरा करते हैं। 
ज्यादा वजन की परेशानी से आपको स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती हैं। आप जल्द ही वजन घटायें ताकि भविष्य की परेशानीयों को टाल सकें। आप कुछ शारीरिक क्रियायें करें। मोटापा आपके मूड और आत्म-विश्वास दोनो में कमी लाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें