फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 10 जनवरी : जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा बृहस्पतिवार का दिन

Wed, 09 Jan 2019 05:12 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
10 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेष -
आप अपने अच्छे व्यवहार से सफलता प्राप्त करेंगे तथा ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा I

विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृष -
आपके कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अत: आपको विनम्र रहने की आवश्यकता है I संपत्ति मामलों में सावधानी पूर्वक कार्य करें I

4 of 13
मिथुन

मिथुन-
समाज में मान-सम्मान हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में अच्छा सुधार और निरंतर प्रगति होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्क-
स्वास्थ्य का रखें ख्याल चिकित्सा और अन्य खर्च परेशान कर सकते हैं। आपके विरोधी आपको परेशानी में डाल सकते है। व्यवसाय के सम्बन्ध में व्यर्थ कि यात्राओं से बचें।

विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंह-
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने सामान का रखें ख्याल चोरी की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है I

विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्या-
आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे योग। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

8 of 13
राशि

तुला-
आज आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में सुधार होगा और आपकी सहज प्रगति होगी। व्यवसाय में तरक्की होगी और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। आपको अपने वरिष्ठों से मदद मिलेगी और आप एक खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।

9 of 13
राशि

वृश्चिक-
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप साहसी बनेंगे। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे।

10 of 13
राशि

धनु-
व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में आप सरकारी अधिकारियों से मदद प्राप्त कर पायेंगे I आपकी आय में वृद्धि संभव है । आप में से कुछ एक नए सौदे को अंतिम रूप देकर या एक नए व्यवसाय में शामिल होकर व्यापार में एक बड़ी छलांग लगाएंगे।

 

11 of 13
राशि

मकर-
आप अपने वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित करेंगे और आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के लिए कुछ अनुकूल अवसर होंगे। आपकी स्थिति और कमाई के स्तर में बहुत सुधार होगा। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं I

12 of 13
राशि

कुंभ-
आज आपके लिए आकस्मिक धन वृद्धि का प्रबल योग है I आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे I अपने विरोधियों पर विजय से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको कुछ अन्य स्रोतों से भी लाभ हो सकता है। अटकलों से बच कर रहें ।

विज्ञापन

13 of 13
राशि

मीन-
आज आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। आप अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवादों में पड़ सकते हैं और कानूनी मसले होने की संभावना आपको चिंता में डाल सकती है । आपको समझौता करके इस विवाद को खत्म कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें