Venus Weak Point: शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में शुभ और प्रभावशाली ग्रहों में गिना जाता है। माना जाता है कि, उनका प्रभाव जातक को विलासिता भरा जीवन, भौतिक सुख-सुविधाएं और जीवन में आनंद प्रदान करता है। कहते हैं कि, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत या तेज होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं और कला, संगीत-रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। शुक्र ग्रह का संबंध प्रेम, सुंदरता और ऐश्वर्य से भी माना गया है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की कुछ आदतें और आसपास मौजूद कुछ चीजें शुक्र की स्थिति को कमजोर करने लगती हैं। ऐसे में जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के कारण कुंडली में शुक्र कमजोर होता है।