फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि से जानिए कौन सी नौकरी दिलाएगी मोटी सैलरी

Fri, 22 Apr 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : getty images
नौकरी में संतुष्टि न मिलना या बार बार नौकरी से निकाला जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जिस रास्ते जा रहे हैं, आपके सितारे उससे उल्टी दिशा में हैं। यानी आपके लिए कौन सी नौकरी अच्छी रहेगी, ये आपकी राशि पर भी निर्भर करता है। अगर आप अपनी राशि के मुताबिक नौकरी चुनेंगे तो उसमें ज्यादा सफल रहेंगे।
विज्ञापन

मकर राशि

2 of 13
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि के लोग जिम्मेदार, विश्वसनीय और अपने लक्ष्य को पूरा करने वाले होते हैं। इनका लॉजिक भी अच्छा होता है और इन्हें गणित या पैसे से जुड़े काम करने में मजा आता है। यानी इस राशि के लोग आईटी, चिकित्सा, अकाउंट या कानून वाली नौकरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुंभ राशि

3 of 13
कुंभ राशि में जन्मे लोग स्मार्ट, खुद के आईडिया लाने वाले और दूर की सोचने वाले होते हैं। इन्हें इंसानियत से जुड़े काम करने में रुचि होती है। इनके लिए सबसे अच्छी नौकरी कला, एस्ट्रोनॉट, इतिहास की खोज हो सकती है।

वृष राशि

4 of 13
वृष राशि के लोगों के लिए बैंक, अकाउंट, विज्ञान और रिसर्च की नौकरी सबसे अच्छी रहती है।
विज्ञापन

मेष राशि

5 of 13
मेष राशि वाले ऊर्जा से भरे और खुल कर बोलने वाले होते हैं। इन पर मीडिया, विज्ञापन, सेना या सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी सबसे ज्यादा जमेगी।
 
विज्ञापन

मिथुन राशि

6 of 13
मिथुन राशि वाले आशावाद, समझदार और फु्र्तीले होते हैं। इनके लिए घूमने फिरने वाली, या खुद की ट्रेवेल कंपनी, प्रकृति से जुड़ी नौकरियां या बिजनेस सबसे सटीक है।
विज्ञापन

कर्क राशि

7 of 13
कर्क राशि वालों के लिए कानून, मनोविज्ञान, टीचर या नर्स की नौकरी सबसे उचित है क्योंकि ये दूसरों के बारे में चिंता करने वाले और दार्शनिक होते हैं।
 

सिंह राशि

8 of 13
सिंह राशि वाले जन्म से ही लीडर प्रवत्ति के होते हैं। इन्हें कंपनी का सीईओ, मैनेजर, संपादक या सरकारी नौकर होना चाहिए। यानी कुछ ऐसी नौकरी जिसमें आपका कोई बॉस न हो बल्कि आप लोगों के बॉस हों या अपनी इच्छा से काम करें।

तुला राशि

9 of 13
तुला राशि वाले दूसरों से घुलते मिलते हैं, चापलूस होते हैं और सबसे समन्वय बना कर काम करते हैं। इनके लिए सबसे अच्छी कूटनीतिज्ञ की सरकारी नौकरी, वकील, पब्लिक रिलेशन है। 

कन्या राशि

10 of 13
कन्या राशि वाले हर काम बहुत ध्यान से और सटीक तरीके से पूरा करने में विश्वास रखते हैं। ये हर चीज प्लान कर के करते हैं, महनती होते हैं और दूसरों की मदद करते हैं। इनके लिए ऐसी नौकरी अच्छी है जिसमें इन्हें एक एक चीज पर सही से काम करने का मौका मिले। जैसे कि डिटेक्टिव, अनुवादक, संपादक, शोधकर्ता।

धनु राशि

11 of 13
धनु राशि वालों को घूमने में मजा आता है और वे अंदर से बहुत मजबूत होते हैं। इनके लिए पब्लिक रिलेशन, सेल्स, प्रशासन अच्छा विकल्प है।

वृश्चिक राशि

12 of 13
वृश्चिक राशि वालों को लेखन, शोध, सर्जन या जासूस की नौकरी करनी चाहिए। इनकी ध्यान लगाने और चीजों पर काबू पाने की क्षमता अच्छी होती है। रहस्यों की तरफ इनका ज्यादा आकर्षण होता है और ये सारे अवरोधों को किनारे रख अपना काम पूरा करते हैं।
विज्ञापन

मीन राशि

13 of 13
मीन राशि वाले दयालू, प्यार करने वाले और मुलायम दिल के होते हैं। इनमें आर्टिस्ट भी छिपा होता है। इनके लिए सबसे अच्छी नौकरी है हेयर स्टाइलिस्ट, कानून, समाज सेवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें