वृषभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर छठे भाव में हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार छठा भाव शत्रु, रोग और संघर्ष से जुड़ा होता है, इसलिए इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं और आपकी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।
- ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
- इस समय सोच-समझकर ही निवेश या लेन-देन करें।
- मानसिक तनाव से बचने के लिए शांत रहें और संयम बनाए रखें।
- उपाय- भगवान शिव की नियमित पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।