फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Gochar: आज रात कन्या राशि में चंद्रमा का प्रवेश, इन 3 राशियों के जीवन में आ सकती हैं चुनौतियां

Sat, 18 Jul 2026 12:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Gochar July 2026: जब चंद्रमा बुध की राशि कन्या में आते हैं तो इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Chandra Gochar - फोटो : AI
Chandra Gochar July 2026: 18 जुलाई की देर रात चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन रात 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह, चंद्रमा को अनुकूल नहीं मानते हैं, ऐसे में जब चंद्रमा बुध की राशि कन्या में आते हैं तो इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान खासतौर पर आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, इसलिए इन राशियों के लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर छठे भाव में होगा, जिसे रोग, ऋण और शत्रु का भाव माना जाता है। इस कारण यह समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है और रिश्तों में खटास आ सकती है। बातचीत करते समय संयम और समझदारी बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। इस समय मानसिक शांति बनाए रखने के लिए चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर बारहवें भाव में होगा, जो खर्च और हानि का संकेत देता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, इसलिए पैसे से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार के लेन-देन में जल्दबाजी न करें और कोशिश करें कि किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह लें। इस समय उधार देने से बचना ही समझदारी होगी। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। सामाजिक जीवन में अपनी छवि को बनाए रखने के लिए सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। मानसिक संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर अष्टम भाव में होगा, जिसे अचानक घटनाओं और अनिश्चितताओं का भाव माना जाता है। इस दौरान अचानक खर्च या धन हानि होने की संभावना बनी रहेगी। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि चोरी या नुकसान की आशंका हो सकती है। इस समय किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है, खासकर जो लोग घर से दूर रहकर काम या पढ़ाई कर रहे हैं। अपनी निजी बातें दूसरों से साझा करने से बचें। सतर्कता और समझदारी से ही आप इस समय को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Guru Chandal Yog: कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल योग ? जानें इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें