फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: कैसी रहेगी आज आपकी लव लाइफ ? जानें किसे मिलेगा प्यार और किसके रिश्तों में आएगी चुनौती

Sat, 18 Jul 2026 08:17 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope 18 July 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए जानें प्रेम, रिश्ते, वैवाहिक जीवन और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
1 of 13
18 July Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? रिश्तों में प्यार बढ़ेगा या किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है? यदि आप सिंगल हैं, तो क्या आज किसी खास से मुलाकात होने के संकेत हैं? जानिए आज का लव राशिफल और समझिए आपके सितारे आपको क्या संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 13
18 July Love Rashifal - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। अगर पहले किसी बात को लेकर मनमुटाव था, तो आज उसे दूर करने का मौका मिल सकता है। शाम को घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में आज खुशियां बनी रहेंगी। रिश्तों में ताजगी और नई ऊर्जा महसूस होगी। आपका पार्टनर के साथ आपसी तालमेल पहले से बेहतर रहेगा। इसके अलावा साथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। दिल की बातें साझा करने का मौका मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत संभव है, बस सोच-समझकर आगे बढ़ें। रिश्तों में आपके प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के विवाह योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और रिश्ते में संतुलन व मिठास बढ़ेगी। साथी के साथ विश्वास और समझ पहले से मजबूत होगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह वालों को दिन की शुरुआत में साथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप दोनों के बीच बेहतर समझ और गहरे एहसास रिश्ते को और खास बनाएंगे। आज घर पर भी साथी के बारे में बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों के पार्टनर के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेंगी। विवाह के लिए घर में बात करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में भी कोई आ सकता है। क्रश के साथ विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिल सकता है। करियर की किसी बड़ी उपलब्धि का जश्न मना सकते हैं। आप दोनों बाहर घूमने जाएंगे। कुल मिलाकर रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज कोई नौकरी या व्यापार से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खुशी में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए दिन नए बदलाव लेकर आएगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ होगा।  आपका सकारात्मक रवैया आपके रिश्ते को और भी खूबसूरत बना सकता है। रिश्तो में विश्वास मजबूत होगा। प्रेम जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों की साथी से बात होगी और पुराने मामले हल होंगे।  अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से आपका रिश्ता और भी गहरा होगा। साथी आपकी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास सुखद परिणाम देंगे। प्रेम जीवन में संतोष और खुशियों का अनुभव होगा।
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों की होगी मौज, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत और मिलेगा लाभ
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें