ग्रहण योग
- फोटो : Freepik
कन्या राशि में ग्रहण योग का निर्माण
इस चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित होंगे। वहीं, कन्या राशि में पहले से ही केतु विराजमान होंगे। इस समय चंद्रमा और केतु की युति बन रही है, जिससे 'ग्रहण योग' का निर्माण हो रहा है। यह ग्रहण योग विशेष रूप से कन्या राशि को प्रभावित करेगा। ग्रहण योग मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला होता है, साथ ही यह व्यक्ति की मानसिक स्थिति और जीवन में अस्थिरता का कारण बन सकता है। ऐसे में, कन्या राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि यह समय उनके लिए मानसिक रूप से कठिन हो सकता है।
हालांकि इस ग्रहण का मुख्य प्रभाव कन्या राशि पर होगा, लेकिन अन्य राशियों को भी इस ग्रहण का कुछ न कुछ असर महसूस हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर चंद्र ग्रहण का अधिक खतरा हो सकता है और उन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।