फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan On Holi: होली के दिन चंद्र ग्रहण का प्रभाव, जानें अपने राशि के अनुसार उपाय

Wed, 12 Mar 2025 11:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lunar Eclipse Remedies According To Zodiac Sign: 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगों वाली होली, साथ ही चंद्र ग्रहण का असर भी रहेगा, ऐसे में इन उपायों से चंद्र ग्रहण के समय होने वाले अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : freepik
Chandra Grahan Ke Upay: चंद्र ग्रहण 13 मार्च को होलिका दहन के दिन होगा और 14 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। 14 मार्च को चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। भले ही यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए, चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए हर राशि के जातकों को विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

Surya Grahan 2025 Date: चंद्र ग्रहण के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा?

Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को चंद्र ग्रहण, जानें मेष से लेकर मीन राशि के लोगों पर क्या होगा प्रभाव

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
चंद्र ग्रहण के बाद मेष राशि के जातकों को मसूर दाल, सौंफ, गेहूं, गुड़, माचिस, तांबा आदि का दान करना चाहिए। साथ ही होली की पूजा में भगवान कृष्ण को रंग-गुलाल अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि  
वृषभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करना चाहिए, जैसे सफेद चंदन, चीनी, दूध, दही, चावल, सफेद मिठाई आदि।

4 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि  
मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद हरे फल, हरा कपड़ा, हरी मूली, हरी घास का दान करना चाहिए। गाय को हरी घास खिलाना भी शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि   
कर्क राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद दूध, चावल, मोती, चांदी, सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा करें और उन्हें माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें।
विज्ञापन

6 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि   
सिंह राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद अनाज, गुड़, पीतल, केले, दूध, फल, दाल, लाल फूल और लाल कपड़ा का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि  
कन्या राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद हरे फल, हरा कपड़ा, हरी घास, हरी मूली का दान करना चाहिए। साथ ही गाय को हरी घास खिलाना चाहिए।

8 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि   
तुला राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद सफेद चंदन, चीनी, दूध, दही, चावल, सफेद मिठाई आदि का दान करना चाहिए।

9 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि   
वृश्चिक राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद मसूर दाल, सौंफ, गेहूं, गुड़, माचिस, तांबा आदि का दान करना चाहिए। होली की पूजा में भगवान कृष्ण को रंग-गुलाल अर्पित करना चाहिए।

10 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि   
धनु राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद पीले फल, केले, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

11 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि  
मकर राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं, सरसों का तेल, काले चने या उड़द की दाल का दान करना चाहिए।

12 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि   
कुंभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं, सरसों का तेल, काले चने या उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
chandra grahan 2025 rashi anusar upay - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद पीले फल, केले, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें