Chandra Grahan 2025: साल 2025 का नौवां महीना यानी सितंबर धार्मिक-ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस माह अनंत चतुर्दशी, जीवित्पुत्रिका, सर्व पितृ अमावस्या और शारदीय नवरात्रि जैसे बड़े तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा मंगल, शुक्र व सूर्य भी गोचर करेंगे। हालांकि, सितंबर में एक बड़ी खगोलीय घटना भी घटित होने वाली है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया से लेकर धार्मिक कार्यों पर पड़ेगा। दरअसल, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण न्याय के देवता शनि की राशि कुंभ और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। खास बात यह है कि ग्रहण के समय चंद्रमा और राहु एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आर्थिक लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।