Chandra Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: 3 मार्च को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। । यह चन्द्र ग्रहण सिंह राशि में होगा और दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा। चूड़ामणि योग में ग्रहण लगने के कारण सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं।
Chandra grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन आसमान में ब्लड मून नजर आएगा जो कि एक दुर्लभ घटना है। यह चन्द्र ग्रहण सिंह राशि में लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 3:20 से होगा और इसकी समाप्ति सायं 06:46 पर होगी।चन्द्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है जिसके अनुसार यह प्रातः 06:20 से मान्य होगा। Astro Tips: होलाष्टक, होलिका दहन, धुलेंडी और रंगपंचमी पर क्यों वर्जित है चौराहों को लांघना? जानें वजह
इसके अलावा यह ग्रहण चूड़ामणि योग में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई बड़ा ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। यह ग्रहण जहां कुछ राशियों के लिए सकारात्मक प्रभाव डालेगा वहीं कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं चन्द्र ग्रहण किन राशियों पर शुभ और किन पर नकारात्मक असर डालेगा। Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी आज, चार शुभ योगों से बनेगा दुर्लभ संयोग
विज्ञापन
2 of 13
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण लाभ प्रदान दे सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इस ग्रहण के दौरान आपको करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अगर आपका कोई कार्य लम्बे समय से रुका है तो वह शीघ्र ही पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। चन्द्र का प्रभाव धैर्य और निर्णय क्षमता की परीक्षा ले सकता है। इससे जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। वृषभ राशि के जातक अपनी समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती है।
4 of 13
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके मार्ग में जो भी कठिनाइयां आएंगी आप उसका आसानी से सामना कर पाएंगे। आपके प्रयासों को सराहना भी मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-विचार करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले संयम और समझदारी से काम लें।
विज्ञापन
6 of 13
कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की सराहना होगी।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
इस बार का चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगने जा रहा है। यह आपके लिए लाभ लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय क्रोध पर थोड़ा काबू रखें।
विज्ञापन
7 of 13
कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आपको कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ विनम्रता से व्यवहार करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अपनी वाणी पर संयम बरतें।
8 of 13
धनलाभ के योग भी बन रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय सुख और समृद्धि प्रदान करने वाला है। इस दौरान धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। यदि कोई नया कार्य शुरू करने चाहते हैं तो समय अनुकूल है। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय लाभ देंगे।
9 of 13
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। निरंतर प्रयास से धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर हो सकती हैं।
10 of 13
काफी समय से अटका हुआ था वह वापस मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी कर रहे हैं उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। आपका धन जो कहीं काफी समय से अटका हुआ था वह वापस मिल सकता है। इस दौरान आपके करियर को भी नई दिशा मिलेगी।
11 of 13
खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय या यात्रा के दौरान सतर्क रहें। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
12 of 13
आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। परिवार के बीच अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए बातचीत बनाए रखें।
नियमित प्रयास से परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मन में कोई बात आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर रुकावट आ सकती है। अपने काम को व्यवस्थित ढंग से करने का प्रयास करें। नियमित प्रयास से परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।