होली के दिन लगेगा 2026 का पहला चंद्रग्रहण
- फोटो : adobe
भारत में कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण 2026?
इस चंद्रग्रहण की आंशिक दृश्यता केवल भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिलेगी। इनमें शामिल हैं-
पश्चिम बंगाल के उत्तर-पूर्वी इलाके, नागालैंड, मिजोरम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश आदि क्षेत्र।
इन राज्यों में लोग खग्रास समाप्ति और ग्रहण की अंतिम अवस्था को देख पाएंगे।
बाकी भारत में जब तक चंद्रोदय होगा, तब तक ग्रहण का मुख्य हिस्सा समाप्त हो चुका होगा, और दर्शकों को केवल ग्रहण समाप्ति ही दिखाई देगी।