फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Fri, 27 Feb 2026 10:12 AM IST
Shweta Singh आनंद पाराशर, ज्योतिषाचार्य

सार

Chandra Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा जिसकी अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी। यह ग्रहण एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा जबकि भारत में चंद्रोदय के अनुसार अलग-अलग शहरों में सीमित समय तक नजर आएगा। 
विज्ञापन
1 of 13
chandra grahan 2026 - फोटो : amar ujala
Chandra Grahan 2026 Rashifal: 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। यह दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी। यह पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण का प्रारंभिक चरण दिखाई नहीं देगा, बल्कि अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय के अनुसार इसका दृश्य अलग-अलग अवधि तक नजर आएगा। 
Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान अगर ऐसे सपने आते हैं तो समझें आने वाले हैं अच्छे दिन
पूर्वोत्तर भारत में ग्रहण सबसे अधिक समय तक दिखाई देगा। ईटानगर में लगभग 1 घंटा 40 मिनट, कोलकाता में करीब 1 घंटा 15 मिनट और पटना में लगभग 1 घंटा 3 मिनट तक ग्रहण देखा जा सकेगा। लखनऊ में करीब 45 मिनट, दिल्ली में लगभग 25 मिनट, भोपाल में 26 मिनट, चेन्नई में 29 मिनट और मुंबई में मात्र 5 मिनट तक ही यह दिखाई देगा। अब समझते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। यह ग्रहण सिंह राशि में लगने वाला है। 
Holi 2026: होली पर क्या रहेगा ग्रहण का समय ? कब तक रहेगी भद्रा, यहां जानें होलिका दहन का मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 13
परिवार से जुड़े मामलों में शांत और संतुलित रवैया अपनाएं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
भावनाओं में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते या अधूरे काम को लेकर दोबारा सोचने की स्थिति बन सकती है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपनी छवि और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा। निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों में शांत और संतुलित रवैया अपनाएं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें और लाल वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

3 of 13
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
घरेलू मामलों में अचानक निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संपत्ति या वाहन संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक रहेगा। धैर्य और व्यावहारिकता सफलता दिलाएगी।
उपाय: सफेद वस्त्र दान करें और माता लक्ष्मी का पूजन करें।

4 of 13
पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
अचानक यात्राओं या महत्वपूर्ण बातचीत की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में शब्दों का चयन सावधानी से करें। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। विद्यार्थियों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में छोटे निवेश लाभ दे सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें।
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

विज्ञापन

5 of 13
अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। आत्मविश्वास से काम लें और भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। धैर्य लाभ दिलाएगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और चावल का दान करें।

विज्ञापन

6 of 13
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है। किसी बड़े निर्णय पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। रिश्तों में अहंकार से बचना लाभकारी रहेगा। आत्ममंथन का समय है। सकारात्मक सोच और संतुलन आपको आगे बढ़ने में सहायक होंगे।
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें और गेहूं का दान करें।

विज्ञापन

7 of 13
मानसिक तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
अनावश्यक चिंताओं से बचना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में पर्दे के पीछे चल रही गतिविधियों पर नजर रखें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। अचानक यात्रा या खर्च संभव है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। ध्यान और आत्मविश्लेषण लाभकारी रहेगा। धैर्य से परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। 
उपाय: दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का नियमित जाप करें।

8 of 13
नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
किसी मित्र से मतभेद उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अवसर दिखेंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। सामाजिक छवि पर ध्यान देना जरूरी होगा। पुरानी योजना में बदलाव संभव है। संतुलित व्यवहार और व्यावहारिक सोच आपको स्थिरता प्रदान करेगी। धैर्य रखें।
उपाय: महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें।

9 of 13
वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद करते समय सावधानी रखें। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन संभव है। उच्च अधिकारियों से संवाद सोच-समझकर करें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सार्वजनिक छवि पर ध्यान देना आवश्यक होगा। परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखें। निर्णय लेते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें। धैर्य और रणनीति से आगे बढ़ना सफलता दिलाएगा।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और मसूर दाल का दान करें।

10 of 13
ए अवसर मिलेंगे, लेकिन निर्णय जल्दबाजी में न लें। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। किसी गुरु या वरिष्ठ से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। अनुभव से सीखकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। 
उपाय: विष्णु मंदिर में केसर अर्पित करें और तिलक लगाएं।

11 of 13
पुराने कर्ज या बीमा से जुड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
आर्थिक मामलों में पारदर्शिता रखें। किसी पुराने ऋण या बीमा विषय पर निर्णय लेना पड़ सकता है। भावनात्मक स्तर पर संवेदनशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में रणनीति बदलने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य विशेषकर पेट संबंधी समस्या पर ध्यान दें। धैर्य और गोपनीयता बनाए रखना लाभकारी सिद्ध होगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद या दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं।

12 of 13
व्यापारिक साझेदारी में नए फैसले लेने की स्थिति बनेगी - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
रिश्तों में स्पष्ट संवाद आवश्यक होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी में नए निर्णय संभव हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता बढ़ेगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। धैर्य और पारदर्शिता से संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: पितरों का स्मरण करें और पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

13 of 13
सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
काम का दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है, इसलिए सावधानी रखें। दैनिक आदतों में सुधार लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन रखें। आत्मअनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको स्थिरता प्रदान करेंगे।
उपाय: किसी जरूरतमंद ब्राह्मण को भोजन कराएं और पुस्तकें दान करें।

आनंद पाराशर, ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें