फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें

Sun, 07 Sep 2025 10:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर साल 2025 के महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इसका कारण है इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण। बता दें, 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक बना रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर साल 2025 के महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इसका कारण है इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण। बता दें, 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक बना रहेगा। खास बात यह है कि इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा चंद्र ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी मान्य होगा, जो इस दिन दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस अवधि में मन के कारक चंद्रमा और राहु एक साथ इसी राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। हालांकि, कुछ राशियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा, यह जानते है।
विज्ञापन

2 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको धन लाभ होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। निवेश से धन लाभ के योग है।
विज्ञापन

3 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण खास रहेगा। अटके काम पूरे होंगे। व्यापार को नई दिशा प्राप्त होगी। इस दौरान खास दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे लाभ संभव है।

4 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को काम में सावधानियां बरतनी होगी। आप किसी के भी विवाद में न हस्तक्षेप करें। अपने लक्ष्यों पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित करें । इस दौरान आप जल्दबाजी में वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को किसी भी काम में लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। घर की कोई बात आपको परेशान भी कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। आपको नई जिम्मेदारी मिलने से वेतन और पद दोनों की प्राप्त होगी। लेकिन सेहत आपके तनाव का कारण बन सकती हैं। इसलिए सावधानी रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय लाभकारी है। करियर के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। खास बात यह है कि कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी।

8 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अभी कुछ समय और धैर्य रखना होगा। किसी से भी कोई जानकारी साझा न करें।

9 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। आपको किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी है। किसी भी बिजनेस की यात्रा को लेकर आप न करें।

10 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ है। जो लोग निवेश कर चुके हैं, उन्हें अब उसका फल मिल सकता है। घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।

11 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में समस्याएं आएंगी। इस दौरान व्यापार में मुनाफा होने से परेशान हो सकते हैं।

12 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपके लिए समय नकारात्कता से भरा हो सकता है। हालांकि स्वयं को धैर्यवान बनाए रखें। आपको राजनीति में भी थोड़ा सोच समझकर ही कदम बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय कठिन रहेगा। काम को पूरा करने में दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य और निजी रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। धैर्यवान रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें