फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhado Purnima 2025: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान होगा लाभकारी

Sun, 07 Sep 2025 10:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhado Purnima 2025: पूर्णिमा हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है, जिस पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की उपासना का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा और उपवास रखने से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe
Bhado Purnima 2025: पूर्णिमा हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है, जिस पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की उपासना का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा और उपवास रखने से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। हालांकि, सभी में भादो महीने की पूर्णिमा तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पितृ पक्ष प्रारंभ होते हैं। इस समय पुण्य कार्य करने से पितरों की विशेष कृपा वंशों पर बनी रहती है।
 
इस वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा 7 सितंबर 2025 को है और इसी तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत भी होगी। परंतु इस वर्ष भादों पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है। यह ग्रहण 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। खास बात यह है कि इसे भारत में देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। ऐसे में ग्रहण के बाद कुछ चीजों का दान करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके प्रभाव से पितरों का आशीर्वाद, ग्रहण के प्रभाव से बचाव और अटके कार्य को गति मिल सकती है। हालांकि, अपनी राशि के अनुसार दान करना आपके लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Bhado Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
  • मेष राशि के लोग इस दिन लाल मसूर की दाल का दान करें। इससे अटके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं।
  • वृषभ राशि के लोग सफेद चीजों का दान करें। इस दौरान आप दही या चावल का दान भी कर सकते हैं। इसके प्रभाव से तनाव में कमी या उससे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Bhado Purnima 2025 - फोटो : adobe
  • मिथुन राशि वालों को हरे रंग के वस्त्र, फल या अन्य चीजों का दान करना चाहिए। इससे आपको व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • कर्क राशि के जातक मिश्री युक्त दूध का दान करें। इससे आपको करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • सिंह राशि के लोग गुड़ का दान करें। माना जाता है कि इससे रिश्तों में मिठास और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती हैं।

4 of 6
Bhado Purnima 2025 - फोटो : Freepik
  • कन्या राशि वालों को हरी मूंग का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में बुध का स्थान मजबूत होता, जिसके प्रभाव से व्यापार और संवाद में अच्छे बदलाव आते हैं।
  • तुला राशि के लोग दूध, चावल और घी का दान करें। यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Bhado Purnima 2025 - फोटो : Freepik
  • वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग की चीजों का दान करना चाहिए। इस दौरान आप धन का दान भी कर सकते हैं। इससे आपके प्रभाव में मजबूती आती है और भाग्योदय का भी योग बनता है।
  • धनु राशि वालों को दाल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bhado Purnima 2025 - फोटो : Freepik
  • मकर राशि के लोग काले तिल का दान करें। इससे कुंडली में शनि की स्थान मजबूत होता है और कलह से भी मुक्ति मिलती हैं।
  • कुंभ राशि के लोगों को काले तिल और तेल का दान करना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • मीन राशि वालों को हल्दी का दान करना चाहिए। इससे अटके काम पूरे होते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें