फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Gochar: तुला राशि में चंद्र का गोचर,इन तीन राशियों को मिलेगा सुकून और सफलता का साथ

Fri, 04 Jul 2025 04:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Moon Transit in Libra: चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश से मानसिक स्थिति और भावनात्मक संतुलन पर असर पड़ेगा। यह गोचर तीन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायक रहेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Chandra Gochar - फोटो : adobe stock
Chandra Gochar In Tula Rashi: आज, 4 जुलाई 2025 को, चंद्र देव ने प्रातः 3 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश किया है। इससे पहले वे कन्या राशि में स्थित थे। अब अगले दो दिन यानी 6 जुलाई दोपहर 4 बजे तक चंद्रमा तुला राशि में भ्रमण करेंगे। ज्योतिष में तुला राशि को राशि चक्र का सातवां स्थान प्राप्त है, जिसके अधिपति हैं शुक्र ग्रह जो प्रेम, सौंदर्य, सौम्यता और संबंधों के प्रतीक माने जाते हैं। चंद्रमा को मन, माता, भावनात्मक स्थिति, सुख और स्वभाव का कारक माना गया है। ऐसे में जब चंद्र देव तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो न केवल मन के क्षेत्र में बदलाव आता है, बल्कि रिश्तों और निर्णयों में भी सौंदर्य और संतुलन का भाव जागता है।
Millionaire Palmistry: हथेली पर ये धन त्रिकोण देता है करोड़पति बनने के संकेत, जानें कहां होता है
इस बार चंद्र गोचर का प्रभाव और भी विशेष इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह शुक्र की राशि में हुआ है, यानी चंद्रमा और शुक्र दोनों की ऊर्जा कुछ राशियों के लिए दोगुना लाभ लेकर आएगी। आइए जानें, वे तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिनके जीवन में यह गोचर खुशियों, मानसिक संतुलन और प्रेम की बयार लेकर आने वाला है।
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर करें इस चालीसा का पाठ, दूर होंगी परेशानियां मिलेगा धन लाभ
विज्ञापन

2 of 4
यह गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
चंद्रमा ने जब अपनी चाल बदलकर तुला राशि में प्रवेश किया, तो मानो शुक्र देव की कृपा भी साथ आ गई। यह गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। बीते दिनों की उलझनों की जगह अब राहत और अच्छी खबरों की संभावना प्रबल होगी। ऑफिस में आपका समर्पण और मेहनत अब रंग लाएगी। प्रमोशन हो या बोनस, दोनों की उम्मीद बन सकती है। लंबे समय से यदि कोई ख्वाहिश अधूरी थी, तो अब वह साकार हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लाभ मिल सकता है। रिश्तों की बात करें तो विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी से जुड़ाव गहराएगा।
विज्ञापन

3 of 4
पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द और सुधार की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्र गोचर उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत युवाओं को अच्छे अंक मिलने से आत्मविश्वास में ज़बरदस्त बढ़ोतरी होगी। जो नौकरीपेशा जातक हैं, वे अपने काम से न सिर्फ विरोधियों को चुप करा देंगे बल्कि बॉस की तारीफ भी पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द और सुधार की संभावना है। विशेष रूप से घर के बुजुर्गों की तबीयत में राहत देखने को मिलेगी। अगर किसी कारणवश पड़ोसियों से बोलचाल बंद थी, तो संवाद की शुरुआत का यह सही समय है।
विज्ञापन

4 of 4
घर का कोई सदस्य बीमार था, तो अब स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लिए भी यह गोचर सकारात्मक और लाभकारी साबित हो सकता है, विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है और पुराने निवेश अब फल देना शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी, साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। जो अविवाहित हैं और अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, उनके लिए यह समय दिल की बात कहने का उपयुक्त मौका है। घर का कोई सदस्य बीमार था, तो अब स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। माता के साथ संबंधों में भी मिठास लौट सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें