फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Ast 2025: 26 मई से पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

Sat, 12 Apr 2025 05:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lucky Zodiac Signs: 26 मई 2025 की सुबह 4 बजकर 17 मिनट से लेकर 28 मई की रात 8 बजकर 58 मिनट तक चंद्रदेव अस्त रहेंगे। यह समय जहाँ कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहीं तीन राशियां ऐसी भी हैं जिनके जीवन में यह अवधि सौभाग्य और प्रगति का संकेत लेकर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
lucky zodiac signs - फोटो : adobe stock
Chandra Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को मन, माता, सुख और भावनाओं का कारक माना गया है। जब ये ग्रह अस्त होता है, तो आमतौर पर मनोबल में कमी, असमंजस और मानसिक थकावट जैसे असर देखने को मिलते हैं। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिन पर चंद्रदेव की विशेष कृपा बनी रहती है तब भी जब वे अस्त हो रहे हों।

Hanuman Janmotsav 2025: मीन राशि में बन रहे दुर्लभ योग से इन 7 राशियों की किस्मत चमकेगी

26 मई 2025 की सुबह 4 बजकर 17 मिनट से लेकर 28 मई की रात 8 बजकर 58 मिनट तक चंद्रदेव अस्त रहेंगे। यह समय जहाँ कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहीं तीन राशियां ऐसी भी हैं जिनके जीवन में यह अवधि सौभाग्य और प्रगति का संकेत लेकर आ रही है। तो आइए जानते हैं, वे कौन-सी तीन भाग्यशाली राशियां हैं जिनका भाग्य चंद्र अस्त के समय जागने वाला है।

Surya Nakshatra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

विज्ञापन

2 of 4
lucky zodiac signs - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
चंद्रदेव के अस्त होने से पहले वृषभ जातकों के सितारे मजबूत दिखाई दे रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और सबसे अच्छी बात ये कि जो पैसा आएगा, वो जेब में रुकेगा भी! पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं, और बिजनेस या नौकरी से जुड़े सफर फ़ायदेमंद साबित होंगे। ये समय है कुछ नया सीखने का, चाहे कोई स्किल हो या ज़िंदगी का सबक। अगर सोच-समझकर निवेश करेंगे, तो आने वाला समय आपको रिटर्न के साथ सुकून भी देगा।
विज्ञापन

3 of 4
lucky zodiac signs - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि तो खुद चंद्रदेव की प्रिय है, और यही वजह है कि उनका अस्त भी इस राशि पर नेमत की तरह असर करता है। घर में खुशियाँ आएँगी, मन शांत रहेगा और रिश्तों में मिठास घुलेगी। अगर कहीं धन लगाया है या निवेश का सोच रहे हैं, तो यह समय आपको लाभ की ओर ले जाएगा। साथ ही, समाज में मान-सम्मान मिलने के योग भी बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर आपके दरवाज़े पर दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
lucky zodiac signs - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए ये समय वाकई खास है। चंद्र अस्त होने से पहले आपके जीवन में तरक्की की हवा बह सकती है। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि आपके नाम हो सकती है, और अगर आपने कहीं पैसे फंसा रखे हैं तो उनका मिलना अब मुमकिन है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नई समझ और अपनापन आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मान्यता मिलने की पूरी उम्मीद है। कुल मिलाकर मन भी संतुष्ट रहेगा और जेब भी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें