फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: इन चीजों के बिना अधूरी है माता रानी की पूजा, नोट कर लें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

Thu, 04 Apr 2024 07:44 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri List: इस साल चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहेगी। 17 अप्रैल को राम नवमी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। 
विज्ञापन
1 of 6
Chaitra Navratri 2024: पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : Amar Ujala
Chaitra Navratri 2024: 09 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस साल चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहेगी। 17 अप्रैल को रामनवमी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं। इस दौरान कुछ लोग पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं। वहीं कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखकर नौ दिन तक नियमों का पालन करते हैं। नवरात्रि में पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। अब नवरात्रि के शुरू में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हुए हैं। बाजारों में भी नवरात्रि की खरीददारी के लिए काफी भीड़ लगने लगी है। ऐसे में आपको पूजन सामग्री की लिस्ट अभी से तैयार कर लेनी लेनी चाहिए। आज हम आपके लिए नवरात्रि पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। यहां से नोट कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Chaitra Navratri 2024: पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : iStock
मां दुर्गा की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री
मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर, आसन के लिए लाल रंग का कपड़ा, फूल, फूल माला, आम के पत्ते, बंदनवार, पान, सुपारी, लौंग, बताशा, हल्दी की गांठ, थोड़ी पीसी हुई हल्दी, मौली, रोली, कमलगट्टा, शहद, शक्कर, पंचमेवा, गंगाजल, नैवेध, जावित्री, नारियल जटा वाला, सूखा नारियल, नवग्रह पूजन के लिए सभी रंग या फिर चावलों को रंग लें, दूध, वस्त्र, दही, पूजा की थाली, दीपक, घी, अगरबत्ती आदि।
विज्ञापन

3 of 6
Chaitra Navratri 2024: पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : iStock
कलश स्थापना के लिए सामग्री
मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, जटा वाला नारियल, जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली, थोड़ा सा अक्षत, हल्दी।

4 of 6
Chaitra Navratri 2024: पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : iStock
मां दुर्गा के सोलह श्रृंगार की लिस्ट
लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, काजल,  मेहंदी, महावर, शीशा, बिछिया, इत्र, चोटी, गले के लिए माला या मंगलसूत्र, पायल, नेल पेंट, लिपस्टिक, रबर बैंड, नथ, गजरा, मांग टीका, कान की बाली, कंघी, शीशा आदि।
विज्ञापन

5 of 6
Chaitra Navratri 2024: पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : iStock
हवन के लिए सामग्री
हवन कुंड, लौंग का जोड़ा, कपूर, सुपारी, गुग्ल, लोबान, घी, पांच मेवा और अक्षत।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chaitra Navratri 2024: पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : iStock
अखंड ज्योति के लिए सामग्री
पीतल या मिट्टी का साफ दीया, जोत के लिए रुई की बत्ती, रोली या सिंदूर, चावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें