फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cat Birth: घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म लेना शुभ माना जाता है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Tue, 13 May 2025 12:58 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं यदि बिल्ली आपके घर में आकर बच्चों को जन्म देती है, तो इसे ज्योतिष के दृष्टिकोण से शुभ माना जाता है या अशुभ? असल मायने में इसका क्या अर्थ होता है? क्या यह किसी आने वाले बदलाव का संकेत है? 
विज्ञापन
1 of 5
घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म लेना शुभ माना जाता है या अशुभ? - फोटो : freepik
Cat Gives Birth In House Astrology : सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष का विशेष महत्व माना गया है। यही कारण है कि घर में होने वाली गतिविधियों को वास्तु के नियमों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि यदि बिल्ली आपके घर में आकर बच्चों को जन्म देती है, तो इसे ज्योतिष के दृष्टिकोण से शुभ माना जाता है या अशुभ? असल मायने में इसका क्या अर्थ होता है? क्या यह किसी आने वाले बदलाव का संकेत है? 
 

Vastu Tips: घर के इस दिशा में तिजोरी रखना होता है शुभ, जानिए तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु नियम

Malavya Rajyog: जून में शुक्र ग्रह करेंगे मालव्य राजयोग का निर्माण, इन राशियों के जीवन में आएगी सुख समृद्धि

Gold Astrology: अपनी राशि के अनुसार धारण करें सोना, इन नियमों के पालन से मिलेंगे विशेष लाभ

विज्ञापन

2 of 5
घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म लेना शुभ माना जाता है या अशुभ? - फोटो : adobe stock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई बिल्ली आपके घर में आकर बच्चे देती है, तो यह कई सकारात्मक संकेतों की ओर इशारा करता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। पारिवारिक कलह दूर होता है और आपसी तालमेल भी बेहतर होता है।
विज्ञापन

3 of 5
बिल्ली को घर में पालने का प्रभाव - फोटो : adobe stock
बिल्ली को घर में पालने का प्रभाव
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बिल्ली पालना हमेशा शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि जहां बिल्ली रहती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो सकती है। इसके अलावा बिल्ली के प्रभाव से राहु ग्रह की ऊर्जा भी बढ़ सकती है, जिससे घर के लोगों को बाधाएं झेलनी पड़ सकती हैं।

4 of 5
बिल्ली को घर में पालने का प्रभाव - फोटो : adobe stock
यदि किसी घर में सुनहरे रंग की बिल्ली प्रवेश करे, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। यह सौभाग्य और धन की प्राप्ति का सूचक होता है। वहीं भूरी बिल्ली का आगमन भी आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना गया है और यह रुके हुए कार्यों में प्रगति का संकेत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिल्ली को घर में पालने का प्रभाव - फोटो : adobe stock
इसके विपरीत यदि काली बिल्ली अचानक से घर आकर रोने लगे, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। यह किसी अनहोनी या बुरे समाचार का संकेत हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें