फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर राशिफल 2021: नए साल में इन 5 राशि वालों को करियर के क्षेत्र में मिलेगी बड़ी कामयाबी

Thu, 10 Dec 2020 09:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
करियर राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला
Career & Business Horoscope 2021: करियर राशिफल 2021 में हैं आपके नौकरी और व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां। अपनी राशि के अनुसार जानिए नए साल में कैसा रहेगा आपका करियर। आपके व्यापार के लिए कैसा रहेगा नया साल 2021। जानिए क्या इस साल बन रहे हैं आपकी नौकरी में तरक्की के योग। साल 2021 में अपने करियर को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल होंगे। इन सभी सवालों का जवाब आपको साल 2021 के करियर राशिफल मिलेगा। आइए जानते हैं वर्ष 2021 में करियर क्षेत्र में किन राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता।

Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, आपको नए वर्ष में अपने करियर को लेकर अधिक संजीदा रहने की जरूरत होगी। वर्ष 2021 के मई से लेकर अक्तूबर तक ग्रहों के वक्री होने पर नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्र मे बहुत ही सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। मेष राशि के जातकों को जून के बाद कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं। इस अवधि में आपको अपने कार्यक्षेत्र को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य के साथ अपनी बात को रखने का प्रयास करें। वर्ष के अन्त में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। यदि आप नौकरी बदल सकते हैं और जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, नए साल में आप अपने में करियर में उपलब्धि पाना चाहेंगे। लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करना होगा। क्योंकि 2021 आपको कड़ी मेहनत करवाएगा तभी इसके बाद आपको सफलता प्राप्त हो सकेगी। मई से अक्टूबर तक दो प्रमुख ग्रहों के वक्री होने से यह समय व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए उत्तम नहीं है। इस अवधि में धैर्य रखें। साथ ही नौकरी करने वालों के लिए साल के मध्य का समय नये कार्य और नौकरी के लिए बेहतर भी नहीं है। वर्ष के अंत में वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यवसाय में कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, इस साल आपको अपने नौकरी-व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। दरअसल इस वर्ष आपकी राशि पर शनि का प्रभाव काफी रहेगा। ऐसे में आपको व्यापार के लेन-देन में सावधानी बरतनी पड़ेगी। वहीं जिन जातकों के व्यापार में बाधा पैदा हुई है। वर्ष के मध्य में कोई बंद किया हुआ व्यापार फिर से शुरू हो सकता है। वहीं जिन जातकों की नौकरी चली गई थी उन्हें दोबारा मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए वर्ष की शुरुआत तो बेहतर रहेगी लेकिन साल के बीच में नई नौकरी की कोशिश न करें। मिथुन राशि के कुछ जातकों को विदेशों से नए और अच्छे मौके मिलने की भी संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, नए साल में आपको शुरुआती महीने में व्यापार में बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्य व्यापार को लेकर आपकी नई नीतियां सफल साबित होंगी। यह वर्ष व्यापार में धन निवेश के लिए बेहतर रहेगा। इस साल आपकी यही मेहनत रंग लाएगी। कार्य को लेकर देश-विदेश का दौरा रहेगा और मेहनत से नए प्रोजेक्ट और डील में सफलता मिलेगी। वहीं नौकरी करने वाले लोग नौकरी करते समय विशेष सावधानी बरतें। साल के अंतिम महीने में आपको प्रमोशन के साथ नये प्रोजेक्ट भी दिए जाएंगे, जिसको आप बहुत ही लगन और मेहनत के साथ खत्म करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, नए साल में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी और नए अवसर मिलने से आपका आत्मविश्वास और जोश ऊंचा रहेगा। इस वर्ष नए प्रोजेक्ट और नए लोगों के संग कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए साल की शुरूआत अच्छे वेतन और प्रमोशन के साथ हो सकती है। इस वर्ष आपके अपने बॉस और सीनियर के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। वहीं नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए आपके लिए अक्तूबर के बाद का समय बहुत ही उपयुक्त रहेगा। आपको मनचाही नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, कार्य-स्थल में आपकी नये लोगों से मुलाकात होने से आपका नाम होगा और किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से कार्य में बढोतरी होगी। आपको उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। कन्या राशि वालों को वर्ष के मध्य में कोई नया कार्य नहीं करना है। इस अवधि में आपको हानि हो सकती है। कन्या राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें भी अपने कार्य को लेकर कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और नई नौकरी को लेकर तो बहुत ही सावधानी से काम करना होगा। 

8 of 13
राशि
तुला
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए शनि और गुरु का गोचर कार्यों में मिलाजुला फल प्रदान करेगा। आपको संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। किसी की बातों में आकर नये व्यापार के बारे में न सोचें नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। इस वर्ष साझेदार की सलाह के बिना कोई काम अकेले नहीं करें। मई के बाद विदेश से कोई नया प्रोजेक्ट मिलने पर किसी कारणवश आप उसे खो सकते हैं। तुला राशि के जातक इस साल नौकरी के लिए देश-विदेश की यात्रा करने का मौका मिलेगा। तुला राशि के लिए साल के शुरुआत में प्रमोशन की बात बन सकती हैं। अगर आप कहीं तबादले की सोच रहे थे, तो वह भी समय से हो जाएगा। साल मध्य में किसी नई नौकरी की तलाश न करें और न ही जहां काम करते हैं वहां किसी बात पर बहस न करें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, आपको विदेश से भी कोई नया प्रोजेक्ट मिलने पर धन की आवश्यकता होगी। अगर पैसे की आवश्यकता हो तो मई तक कर्ज़ ले सकते हैं, तभी आगे कर्ज़ उतारने के लिए भी सक्षम हो पाएंगे। साल के मध्य में कर्ज़ लेने से बचें क्योंकि वक्री ग्रह कर्ज़ के लेन-देन मे रुकावट ला सकते हैं। मई माह से आपको नौकरी के प्रति बहुत ही सावधान रहना होगा। अच्छी भली नौकरी हाथ से जा सकती है। अक्टूबर तक कोई भी नई नौकरी के लिए कोशिश न करें, धोखा हो सकता है। 

10 of 13
राशि
धनु
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष आपकी मेहनत और लगन काम में दिखाई देगी, जिससे आपके व्यापार में लाभ के साथ आय की भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। धनु राशि वालों को बेवज़ह छोटी-छोटी यात्राओं से बचना होगा नहीं तो तनाव के साथ खर्चे भी अधिक होंगे। नौकरी करने वाले साल की शुरुआत में अपने बॉस को कुछ कर दिखाने में कामयाब होंगे, जिससे आपका सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ाएगा। जो जातक इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष अवश्य पूरी होगी। 

11 of 13
राशि
मकर
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, निवेश करने की सोच रहे हैं तो अपने माता पिता की भी सलाह लें। वर्ष के अंत में बेवजह खर्च हो सकता है और बच्चों के भविष्य के लिए भी कोई निवेश कर सकते हैं। इस साल व्यवसाय में आपको बहुत ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए साल के अंत का समय आपके लिए शुभ रहेगा। 

12 of 13
राशि
कुंभ
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, अगर नये व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं तो मई से पहले शुरू कर लें। इस समय में किसी पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए धन की जरुरत पड़ेगी। आपकी आवश्यकता के अनुसार आपको अपने परिवार वालों से आर्थिक मदद मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़ा कोई सपना हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए जून तक का समय बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
करियर राशिफल 2021 के अनुसार, व्यापार करने वाले जातकों के लिए कार्य-क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साल के मध्य में किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से आपके काम में बढोतरी होगी। लेकिन पुराना कर्ज़ उतारने के लिए अधिक धन की भी आवश्यकता होगी। नौकरी कर रहे लोगों की इस वर्ष देश-विदेश की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में मेहनत करने वालों के पद में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी के लिए मई से पहले ही कोशिश करें तो ही उत्तम परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें