फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2027: नौकरी, कारोबार और धन के मामले में कैसा रहेगा नया साल? जानें अपना राशिफल

Thu, 19 Nov 2026 04:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Capricorn Horoscope 2027: मकर राशि वालों के लिए साल 2027 मेहनत, जिम्मेदारियों और नई संभावनाओं का साल रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : अमर उजाला
Capricorn Horoscope 2027: मकर राशि के जातकों के लिए साल 2027 में कामकाज, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कई तरह के अवसर और चुनौतियां रह सकती हैं। कुछ महीनों में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, वहीं कुछ समय सोच-समझकर फैसले लेने और खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2027 तक मकर राशि वालों के लिए हर महीने का राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
जनवरी 2027: मेहनत से बनेंगे काम, आर्थिक मामलों में रहें सतर्क

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। महीने के अंत तक कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पूर्वार्द्ध में परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर स्थिति मजबूत हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिलने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और बिना सोचे-समझे कुछ न कहें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय के लिए महीना अधिकतर सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता की ओर से सुख और सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अच्छा समय रह सकता है। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग बनाए रखें।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है, लेकिन छोटी परेशानियों के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए पूर्वार्द्ध पढ़ाई के लिहाज से बेहतर रह सकता है। प्रेम संबंधों में सहयोग और पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
फरवरी 2027: कार्यक्षेत्र में प्रगति, लेकिन विवादों से बचें

करियर और कार्य-व्यवसाय: ग्रह गोचर की दृष्टि से सामान्य लाभ और सुख-शांति के योग रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की अधिक संभावना रहेगी। अपनी योजनाओं के अनुसार काम करने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लोग आपके कार्यों के प्रति ईर्ष्या रख सकते हैं, इसलिए अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल और व्यवहार बेहतर रखने का प्रयास करें। महीने के पूर्वार्द्ध में भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। बुद्धि और चातुर्य से आर्थिक पक्ष सुधारने में सफल हो सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, वाहन और भवन से जुड़े मामलों में महीने का पूर्वार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता की ओर से सामान्य सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में समय सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए महीना सामान्य संघर्ष वाला रह सकता है। अध्ययन के क्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बना रह सकता है, लेकिन पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।

4 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
मार्च 2027: कामकाज में प्रगति और यात्राओं के अवसर

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धीमी गति से प्रगति होगी। अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास जारी रखें। अत्यधिक वाद-विवाद से बचें। दूरस्थ यात्राओं के योग बन सकते हैं और किसी प्रकार की परेशानी आने पर धैर्य से काम लेना होगा।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में अधिक सोच-विचार करके निवेश और खर्च से जुड़े निर्णय लें। परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बन सकते हैं। भाई-बहनों के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ मतभेद रह सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, मकान और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए समय अच्छा रह सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग और पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां हो सकती हैं। इष्ट-मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अच्छा रह सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
अप्रैल 2027: कामकाज में लाभ और नए अवसर

करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अपनी मेहनत और योग्यता से स्थिति को बेहतर बनाने में सफल होंगे। मिलकर काम करने से लाभ मिलने की संभावना है। इष्ट-मित्रों और सहयोगियों की ओर से मदद मिल सकती है। छोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से महीने का उत्तरार्द्ध अधिक लाभकारी रह सकता है। आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग बना रहेगा। अपनी योजनाओं पर सोच-समझकर काम करें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में अचानक काम बनने की संभावना रहेगी। माता-पिता की ओर से सुख और सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नवीन जनसंपर्क बन सकते हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का समय संतोषजनक रहेगा। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में सहयोग और समझदारी बनाए रखना लाभदायक होगा।
विज्ञापन

6 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
मई 2027: पारिवारिक और आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना सामान्य लाभ और उन्नति देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी मेहनत और योजनाओं से स्थिति मजबूत करने का प्रयास करें। सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से लाभ हो सकता है।

धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से महीने का उत्तरार्द्ध अधिक लाभकारी रह सकता है। आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग बना रहेगा। अपनी योजनाओं पर सोच-समझकर काम करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में अचानक काम बनने के योग हैं। माता-पिता की ओर से सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में परस्पर तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

7 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
जून 2027: मेहनत और सहयोग से आगे बढ़ने का समय

करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं और कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा करने का प्रयास करें। इष्ट-मित्रों और सहयोगियों की ओर से सुख-सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राओं से भी लाभ मिलने की संभावना है।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में महीने का उत्तरार्द्ध अधिक लाभकारी रह सकता है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग बना रहेगा। सोच-समझकर निवेश और खर्च से जुड़े निर्णय लें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में अचानक काम बनने के योग रहेंगे। माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।

8 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
जुलाई 2027: मिश्रित परिणामों के बीच अपनी योजनाओं पर ध्यान दें

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इष्ट-मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखें और अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

धन और परिवार: आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। पारिवारिक मामलों में अपनी वाणी पर संयम रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय के लिए महीना अधिकतर अच्छा रह सकता है। माता-पिता से सुख और सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग और पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का समय अच्छा रह सकता है। संबंधों में आपसी सहयोग बनाए रखें।

9 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
अगस्त 2027: पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक मामलों में सावधानी

करियर और कार्य-व्यवसाय: इस महीने कार्यक्षेत्र में सुख और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। महीने के उत्तरार्द्ध में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। कामकाज में कुछ संघर्ष की स्थिति बन सकती है।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में लाभ और खर्च दोनों की स्थिति रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। पारिवारिक विवाद और तर्क-वितर्क से बचने का प्रयास करें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सामान्य रूप से सुखद परिणाम मिल सकते हैं। माता-पिता की ओर से कुछ चिंताएं रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल से समस्याएं सुलझ सकती हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय कुछ महत्वपूर्ण हो सकता है। अध्ययन में नियमितता रखें और प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें।

10 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
सितंबर 2027: महीने के पूर्वार्द्ध में अधिक अनुकूल परिस्थितियां

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में अधिक संघर्ष वाला रह सकता है। छुपे हुए विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक होगा। विदेश यात्रा और दूरस्थ स्थानों से जुड़े अवसर बन सकते हैं।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश और खर्च करें। परिवार के सदस्यों के साथ सुख-सहयोग बना रह सकता है। भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिलने की संभावना है। अनावश्यक खर्चों से बचें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। माता-पिता की ओर से सामान्य सुख-सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सामान्य स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बनाए रखें।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ परेशानियां रह सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय सामान्य रह सकता है। धार्मिक कार्यों और यात्राओं के योग बन सकते हैं। अपने व्यवहार में संयम रखें।

11 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
अक्तूबर2027: उत्तरार्द्ध में लाभ और सुख-शांति के अवसर

करियर और कार्य-व्यवसाय: इस महीने उत्तरार्द्ध में अधिक लाभ और सुख-शांति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नए काम बनने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बना हुआ काम बिगड़ सकता है। किसी सुंदर पर्यटन स्थल की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इष्ट-मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।

धन और परिवार: धन का सदुपयोग करें और अनावश्यक कार्यों में खर्च होने से बचें। आर्थिक मामलों में धार्मिक और मांगलिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सुख और उन्नति के लिए प्रयास करने होंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिलने की संभावना है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन के क्रय-विक्रय के लिए महीना सामान्य रूप से ठीक रह सकता है। पारिवारिक मामलों में माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें। पति-पत्नी के बीच सामान्य सुख-सहयोग बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रह सकता है। किसी प्रकार की बीमारी या परेशानी होने पर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए समय विशेष अनुकूल नहीं रह सकता है। पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

12 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
नवंबर 2027: मेहनत के साथ सकारात्मक सोच बनाए रखें

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लोगों से सुख-सहयोग मिलने की संभावना कम रह सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। विदेश यात्रा से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ सुख-सहयोग बना रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचने का प्रयास करें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: नवीन संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए महीना विशेष सकारात्मक नहीं रह सकता है। इस संबंध में सावधानी रखें। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें। पति-पत्नी के बीच सामान्य सुख-सहयोग बना रह सकता है।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में सहयोग और वैवाहिक जीवन में सामान्य तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
वार्षिक राशिफल 2027 - फोटो : AI
दिसंबर 2027: कामकाज में उतार-चढ़ाव, आर्थिक मामलों में सतर्कता

करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आजीविका से जुड़े फैसले लें। इष्ट-मित्रों के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिलने की संभावना है।

धन और परिवार: आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ हो सकता है। परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च होने की संभावना है। मनोरंजन और घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिल सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, वाहन और भवन के क्रय-विक्रय के लिए महीने का उत्तरार्द्ध पूर्वार्द्ध की अपेक्षा थोड़ा सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में सामान्य तालमेल बना रहेगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है, लेकिन छोटी-मोटी बीमारियों के प्रति सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का समय अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में सहयोग और पति-पत्नी के बीच सामान्य मधुरता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें