Sagittarius Horoscope 2027: धनु राशि वालों के लिए 2027 में भाग्य, मेहनत और नए अवसरों का कैसा रहेगा तालमेल? जानें करियर, धन और परिवार से जुड़े हर महीने के खास संकेत।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Sagittarius Horoscope 2027: धनु राशि के जातकों के लिए साल 2027 में कामकाज, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के मामले में कई तरह के अनुभव रह सकते हैं। कुछ महीनों में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे, तो कुछ समय धैर्य और सावधानी से फैसले लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2027 तक धनु राशि वालों के लिए हर महीने का राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
जनवरी 2027: रुके हुए काम पूरे होने के संकेत
करियर और कार्य-व्यवसाय: महीने का पहला भाग कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत वाला रह सकता है। प्रयासों के अनुपात में तुरंत परिणाम मिलने की संभावना कम रहेगी, लेकिन उत्तरार्द्ध में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आजीविका और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। इष्ट-मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
धन और परिवार: आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं और भौतिक वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। भाई-बहनों के साथ मिलकर किए गए काम में लाभ मिलने के योग हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, मकान और वाहन जैसी संपत्ति से जुड़े मामलों में अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। माता-पिता की ओर से सामान्य सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक तालमेल की कमी और पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के मामलों में अपने व्यवहार और वाणी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
3 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
फरवरी 2027: आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान में सुधार
करियर और कार्य-व्यवसाय: महीने का पूर्वार्द्ध उत्तरार्द्ध की अपेक्षा अधिक लाभदायक रह सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करें। उत्तरार्द्ध में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। किसी के बहकावे में आए बिना अपने विवेक से निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
धन और परिवार: महीने के पहले भाग में आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। उत्तरार्द्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। भाई-बहनों की ओर से सामान्य सहयोग मिलता रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन की खरीद-बिक्री के लिए पूर्वार्द्ध अधिक अनुकूल रह सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, क्योंकि पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना अधिकतर सकारात्मक रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान खान-पान का ध्यान रखें और जल्दबाजी में किसी पर विश्वास न करें।
4 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
मार्च 2027: संपत्ति और पारिवारिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी
करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में सामान्य लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। महीने का उत्तरार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखें और महत्वपूर्ण कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक सदस्यों के साथ दूरस्थ स्थान की यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
धन और परिवार: आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना सीमित रह सकती है। इसलिए अपनी मेहनत और धैर्य बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों से जुड़े मामलों में चिंता रह सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि और संपत्ति से जुड़े क्रय-विक्रय के कामों के लिए समय सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य संबंधी बड़ी परेशानी की संभावना कम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नियमितता रखनी होगी। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ के प्रति रुचि बढ़ सकती है। शत्रुपक्ष से सावधानी बरतें।
विज्ञापन
5 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
अप्रैल 2027: योजनाओं को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना होगा
करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना सामान्य उन्नति और लाभ देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। विदेश यात्रा या किसी बड़े काम की योजना बनाते समय जल्दबाजी न करें। काम पूरा होने से पहले अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने बताने से बचें।
धन और परिवार: आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलने की संभावना है। अनावश्यक खर्च से बचें और अपनी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लें। भाई-बहनों की ओर से सहयोग मिल सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, मकान और वाहन जैसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए महीना सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में विचारों का मतभेद रह सकता है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। निजी संबंधों में भावनात्मक दूरी और पति-पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
मई 2027: व्यक्तित्व के प्रभाव से बनेंगे काम
करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपने व्यक्तित्व और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। महीने का उत्तरार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें।
धन और परिवार: आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। निजी जरूरतों के लिए कर्ज लेने या अनावश्यक खर्च की स्थिति बन सकती है। घरेलू वातावरण में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी ओर से विशेष भूमिका निभानी होगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में महीना अच्छा रह सकता है, विशेषकर पूर्वार्द्ध में। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। प्रेम संबंधों में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी के साथ सहयोग बना रह सकता है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना कुछ परेशानी वाला हो सकता है। छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
7 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
जून 2027: आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें
करियर और कार्य-व्यवसाय: परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता मिलने की संभावना है। महीने का उत्तरार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यों को पूरा करने के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास जरूरी होंगे।
धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से महीना अधिक सकारात्मक नहीं रह सकता। निजी जरूरतों के लिए ऋण लेने या अनावश्यक खर्च करने की स्थिति बन सकती है। घरेलू वातावरण में शांति बनाए रखने के लिए परिवार के साथ तालमेल बढ़ाना होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, भवन और वाहन से जुड़े क्रय-विक्रय के कामों के लिए समय अच्छा रह सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से संपर्क बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में कठिनाइयां रहेंगी, जबकि जीवनसाथी के साथ सुख-सहयोग बना रह सकता है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। विद्यार्थियों को अध्ययन में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। परिवार और निजी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
8 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
जुलाई 2027: कार्यक्षेत्र में भागदौड़ के बाद मिलेंगे परिणाम
करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में भागदौड़ और अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। महीने के उत्तरार्द्ध में कामकाज के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं। विदेश यात्रा से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें।
धन और परिवार: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल बेहतर रखने के लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करने होंगे। भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, मकान और वाहन जैसी संपत्ति के मामलों में खरीदने की अपेक्षा बेचने के लिए समय अधिक अनुकूल रह सकता है। माता-पिता से सामान्य सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास कम हो सकता है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: पेट और रक्त से संबंधित परेशानियों के प्रति सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपेक्षित संतोष नहीं मिल सकता है। सामाजिक मामलों में अपने व्यवहार का ध्यान रखें।
9 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
अगस्त 2027: धैर्य और साहस से संभालें परिस्थितियां
करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में सामान्य लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। महीने का उत्तरार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। अपने साहस और पराक्रम से कुछ लाभकारी निर्णय लेने में सफल होंगे। धार्मिक तीर्थस्थल की यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से समय अधिक अनुकूल नहीं रह सकता। जल्दबाजी में ऋण लेने से बचें। पारिवारिक मामलों को लेकर मतभेद हो सकते हैं और भाई-बहनों की चिंता रह सकती है। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: संपत्ति से जुड़े मामलों में सामान्य लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में मतभेद रह सकते हैं। पति-पत्नी को आपसी तालमेल पर ध्यान देना होगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए महीने का पूर्वार्द्ध अनुकूल रह सकता है। शत्रुपक्ष से सावधान रहें और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।
10 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
सितंबर 2027: सोच-समझकर लें बड़े आर्थिक और पारिवारिक फैसले
करियर और कार्य-व्यवसाय: यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। अतिरिक्त परिश्रम से परिस्थितियों में सुधार होने की संभावना है। छोटी यात्राएं हो सकती हैं। इष्ट-मित्रों से महीने के उत्तरार्द्ध में अधिक सुख-सहयोग और लाभ मिलने के योग हैं।
धन और परिवार: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न करें। घरेलू मामलों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: नई संपत्ति खरीदने के लिए महीने का पूर्वार्द्ध अधिक अनुकूल रह सकता है। माता-पिता से सामान्य सहयोग मिलेगा और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में तालमेल की कमी रह सकती है। संतान पक्ष की ओर से चिंता हो सकती है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महीने के उत्तरार्द्ध में विरोधियों से सावधान रहें।
11 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
अक्तूबर2027: नए काम की योजना बन सकती है
करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने की योजना बन सकती है। महीने के पूर्वार्द्ध में लंबी दूरी की यात्रा या किसी पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। अपने व्यक्तित्व में सुधार करने का प्रयास करें।
धन और परिवार: आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। कोई बड़ा निवेश या फैसला करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। परिवार के सदस्यों के साथ सामान्य सुख-सहयोग बना रह सकता है। भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करना लाभदायक रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, वाहन और मकान की खरीद-बिक्री के लिए पूर्वार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता से सामान्य सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुख-सहयोग बना रहेगा और पति-पत्नी के बीच मधुरता रह सकती है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्वार्द्ध अधिक अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए महीना अधिकांशतः अनुकूल रहेगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचने पर निजी संबंधों में भी संतुलन बना रहेगा।
12 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
नवंबर 2027: आर्थिक लाभ और पारिवारिक मांगलिक कार्यों के योग
करियर और कार्य-व्यवसाय: परिश्रम और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। महत्वपूर्ण कामों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का प्रयास करें। महीने का पूर्वार्द्ध अधिक सकारात्मक रह सकता है।
धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से पूर्वार्द्ध अधिक लाभकारी रह सकता है। अपनी पूंजी और धन में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं। घर में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: संपत्ति खरीदने के लिए महीना सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है, लेकिन इसके लिए प्रयास करने होंगे। माता-पिता का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव की कमी रह सकती है, जबकि पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध बने रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से संतोष मिलेगा, लेकिन महीने के उत्तरार्द्ध में शत्रुपक्ष से परेशानी हो सकती है।
दिसंबर 2027: मेहनत से उन्नति और पूंजी में वृद्धि के अवसर
करियर और कार्य-व्यवसाय: कार्यक्षेत्र में परिश्रम और योजनाबद्ध प्रयासों से उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। नई संभावनाएं बनेंगी और महत्वपूर्ण कामों में सफलता पाने के लिए व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ना होगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने पर ध्यान दें।
धन और परिवार: आर्थिक दृष्टि से महीने का पूर्वार्द्ध अधिक लाभकारी रह सकता है। पूंजी और धन में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: भूमि, वाहन और मकान खरीदने के लिए समय सामान्य रूप से सकारात्मक रह सकता है। माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव कम रह सकता है, जबकि पति-पत्नी के बीच संबंध बने रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य के मामले में सामान्य सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की दृष्टि से महीना विशेष अनुकूल नहीं रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से संतोष मिलेगा, लेकिन महीने के उत्तरार्द्ध में विरोधियों से सावधान रहें।