फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (17 से 23 दिसंबर): इस हफ्ते सभी 12 राशियों की कैसी रहेगी आर्थिक स्थितियां

Mon, 17 Dec 2018 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
astrology
दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में कैसे रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
इस सप्ताह व्यापार और व्यवसाय में विस्तार संभव है। अचानक अप्रत्याशित लाभ की भी प्रबल संभावना है। यश और प्रसिद्धि में वृद्धि संभव है। घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्य के प्रति आलसी या अनिच्छुक होने के कारण काम पर देरी और व्यवधान पैदा होगा। बेहतर परिणामों के लिए काम पर समयबद्ध रहने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें और गुप्त दुश्मनों से सावधान रहें। कईयों के लिए बकाया राशि के भुक्तान को मंजूरी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
 नए व्यापार अथवा व्यापार विस्तार की तीव्रता व्यापारिक वर्ग के चेहरे पर ख़ुशी ला सकती है। अत: इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। आपकी भाषा शैली काफ़ी प्रभावशाली रहेगी अत: इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। पारंपरिक मूल्यों में परिवर्तन संभव है। पूंजी निवेश में इस सप्ताह अच्छे रिटर्न मिलने की प्रखर संभावना है। भूमि या कृषि सुधार में किया गया निवेश भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

4 of 13
rashi
मिथुन
आर्थिक सन्दर्भ में, आपको अपने बजट को संतुलित करने के लिए वित्तीय रणनीति की योजना बनाने की आवश्यकता है। अन्यथा, आपका खर्च आपकी आय से अधिक हो सकता है। नौरारिपेशा जातक अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें, चुनौती का सामना करने के लिए विनम्र दृष्टि को बनाए रखें, इससे आपके पास सफल होने का एक बेहतर मौका होगा। इस सप्ताह व्यापारिक वर्ग का दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय पहले संसाधनों की रक्षा करना बेहतर होगा। आप संसाधनों के बुद्धिमान प्रबंधन द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पायेंगे। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालत के मामले आपके पक्ष में जायेंगे। स्व-मूल्यांकन बेहतर संभावनाओं के लिए मदद करेगा। विदेशों में अप्रत्याशित आधिकारिक यात्राएं बहुत सारी ऊर्जा और उत्साह का उपभोग करेंगी किन्तु अंत में उपेक्षित लाभ संभव है। जो लोग नौकरियों की तलाश में हैं उन्हें एक उपयुक्त ब्रेक मिलेगा, लेकिन जब तक आपकी योजना पूरी नहीं हो जाती तब तक आपको खाली बैठना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक योजना का पालन करें और अनावश्यक व्यय बर्बाद न करें। कोई जोखिम भरा निवेश से बचें। दिया हुआ पैसा समय पर वापिस न आने से आपको निराशा होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति सजग रहने की और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपकी प्रगति को अवरुद्ध करने के लिए कई समस्याएं आ सकती हैं। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें उस कार्यों पर ध्यान लगायें जो आपकी विश्वसनीयता को बड़ा सकतें है क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों को जाँच रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
कुछ के लिए अचानक लाभ या हानि की उम्मीद है। भूमि निर्माण से सम्बंधित जातकों के लिए पैसा प्रवाह प्रतिबंधित हो सकता हैI कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको पदानुक्रमित युद्धों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लिए मिला जुला रहेगा, इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। इस समय आप कोई खरीददारी कर सकते हैं। आमदनी निरंतर बनी रहेगी लेकिन खर्चे भी होते रहेंगे I नौकरी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं।

8 of 13
rashi
तुला
यह सप्ताह कैरियर और आर्थिक संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। अपने कौशल और क्षमता के कारण आप बाधाओं को दूर करने और वांछित परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आप परिपक्व सोच से आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। बोल्ड निर्णय व्यावासिक और आर्थिक रूप से शुभ रहेंगे। कुछ के लिए भागीदारों का समर्थन और ग्राहकों द्वारा विश्वास व्यावासिक विस्तार का पथ प्रशस्त करेगा। आने वाले दिनों में आर्थिक निवेश शुभ परिणामदायक रहेगा ।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
सप्ताह के शुरुआती दिनों में जज्बाती होकर कोई खर्चा करना ठीक नहीं रहेगा। दीर्घकालिक लक्ष्यों और लाभ प्राप्ति के लिए छोटे निवेशों से समझौता करने से बचना चाहिए। इस समय आपका मन खिन्न रह रह सकता है। विश्लेषण से अधिक भ्रम पैदा होगा। कार्यस्थल पर अस्पष्टता के बावजूद सटीक और तर्कसंगत दृष्टिकोण द्वारा आप बाधाओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आप में से कुछ को आपकी सेवाओं के लिए पर्याप्त रूप से सम्मानित किया जा सकता है। सप्ताहांत में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे

10 of 13
rashi
धनु
सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएं मजबूत रहेंगी। अल्पकालिक निवेश कुछ के लिए अच्छा मुनाफा ला सकता है। अचानक अवांछित खर्च वित्तीय दबाव का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी फ़िर भी संयम से काम लेना होगा। कैरियर की प्रगति के लिए यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल है। आपके लिए अपने वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। बेकार उपक्रम आपके करियर विकास में बाधा डाल सकता है। आप अपने सहकर्मियों से वांछित सहायता और समर्थन प्राप्त कर पाएंगे।

11 of 13
rashi
मकर
यह सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत के परिणामों को प्राप्त करने के अच्छे अवसरों को इंगित करता है। आफ़िस के लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में वांछित सुधार होगा। सुदृढ़ आर्थिक स्थिति लोगों के साथ संबंध बनाने और वांछित स्थिति पाने में मदद करेगी। आपको जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना चाहिए क्योंकि कोई आपका नुक्सान कर सकता है। सप्ताह के अंत में तनाव और परेशानियों के संकेत हैं I आप में से कुछ के द्वारा अपव्यय संभव है। शेएर बाज़ार निवेश से आप में से कुछ तात्कालिक मुनाफा कमा सकते हैं I

12 of 13
rashi
कुंभ
इस सप्ताह आप धर्म या समाज के मुद्दों से कामों में आर्थिक योगदान दे सकते हैं। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। बाधाओं और मुश्किल बाधाओं से निपटने के लिए यह एक मुश्किल सप्ताह है। दूसरों की आकांक्षाओं को हवा देने से अच्छा अपने लक्ष्य और प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। दूसरों पर अनुचित विश्वास आपके लिए व्यावसायिक और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। लेकिन सप्ताहांत तक आप में से कुछ इन कठिनाइयों को दूर करने में सक्षम होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी फ़िर भी संयम से काम लेना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
यह सप्ताह अच्छा लाभ इंगित करता है। आप अपने उद्यम से वांछित सफलता प्राप्त करेंगे। आप उच्च अधिकारियों के लोगों के पास जा सकते हैं जो आपकी मदद करेंगे। वित्तीय लेनदेन के दौरान सावधान रहना बेहतर है। सोचा समझा निवेश फायदेमंद परिणाम लाएगा। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। भागीदार व सहयोगी सहयोग देंगे। आपका व्यापार-व्यवसाय बढेगा। आपकी प्रसिद्धि एवम् सम्मान में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें