Budhaditya Yoga: ज्योतिष में सूर्य और बुध के बीच मित्रता मानी जाती है। इसलिए ये दोनों ग्रह जब भी किसी एक राशि में होते हैं, तो बेहद शुभ बुधादित्य योग बनता है। इस योग के प्रभाव से जातकों को धन लाभ, सम्मान, व्यापार विस्तार और करियर में सफलता के साथ-साथ खूब नाम-सम्मान भी प्राप्त होता है। वर्तमान में कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बनी हुई है। सूर्य और बुध दोनों कर्क में विराजमान हैं, जिसके प्रभाव से बुधादित्य योग बना हुआ है। बुध 24 जुलाई को मिथुन राशि में मार्गी होंगे। ऐसे में इस शुभ योग का प्रभाव 24 जुलाई तक बना रहेगा। यह अवधि कुछ राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, नई उपलब्धियां और रुके हुए कार्यों में सफलता दिलाने वाली साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों पर इस शुभ योग की सबसे अधिक कृपा रहने वाली है।
Tarot Weekly Prediction: इस सप्ताह करियर, धन और रिश्तों में क्या है आपके लिए खास? पढ़ें टैरो राशिफल