Guru Asta 2026: वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में अस्त अवस्था में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु 9 अगस्त 2026 तक अस्त रहेंगे। मान्यता है कि, जब कोई शुभ ग्रह अस्त होता है, तो उसके सकारात्मक प्रभावों में कमी देखने को मिलती है। चूंकि गुरु न केवल अस्त, बल्कि अतिचारी गति से भी गोचर कर रहे हैं, जिससे उनके शुभ फल सामान्य की अपेक्षा कम माने जाते हैं। ऐसे में गुरु की यह स्थिति कई राशियों के जातकों के भाग्य पर असर डाल सकती है। इसके अलावा जातकों को धन लाभ में रुकावट, करियर और कारोबार में धीमी प्रगति, वैवाहिक जीवन, शिक्षा और निवेश में भी कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि, 9 अगस्त तक किन राशियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, तरक्की और लाभ के बनेंगे योग