फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Yoga 2026: 15 जून को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशि वालों को नौकरी और परीक्षा में मिलेगी खुशखबरी

Sun, 14 Jun 2026 11:06 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budhaditya Yoga on 15 June 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, बुधादित्य राजयोग का दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। यह समय इन राशियों के जीवन में तरक्की, समृद्धि और सफलता के नए द्वार खोल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Budhaditya Yoga on 15 June 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budhaditya Yoga on 15 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2026 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में अपना स्थान लेंगे। खास बात यह है कि, इस समय बुद्धि, वाणी के कारक ग्रह बुध देव पहले से ही मिथुन में विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से अत्यंत शुभ बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इतना ही नहीं, बुध के अपनी स्वयं की राशि में स्थित होने से भद्र राजयोग का संयोग भी बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों राजयोगों को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इनका प्रभाव करियर में उन्नति और जीवन में नई सफलताएं प्रदान करता है। ऐसे में यह समय किन राशियों के लिए शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
Gajkesari Rajyog 2026: 17 जून को कर्क में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा सम्मान
Mars Transit On Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दिन मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

2 of 4
Budhaditya Yoga - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है। दरअसल, यह शक्तिशाली योग आपकी ही राशि में बन रहे हैं। ऐसे में नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों से भरपूर सुख और सहयोग मिलेगा।
Somvati Amavasya: कुंडली में कमजोर चंद्रमा वालों के लिए खास मौका, सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय
विज्ञापन

3 of 4
Budhaditya Yoga - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। सूर्य और बुध का प्रभाव आपके जीवन में नए अवसर और उजाला लेकर आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। समय आपका प्रभावशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। खास बात यह है कि, अधिकारी आपके निर्णयों से प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में भी सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रभावी लोगों के साथ मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के द्वारा शाबाशी मिल सकती है।
Weekly Horoscope: मिथुन, तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Rahu Ketu Gochar 2026: राहु-केतु के महागोचर से मचेगी हलचल, दिसंबर तक इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां
विज्ञापन

4 of 4
Budhaditya Yoga - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह राजयोग करियर में विशेष लाभ लेकर आएगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी और समय आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ दे सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। दांपत्य और पारिवारिक जीवन में रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। ज्ञान और कौशल में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।
Shani Vakri 2026: शनि वक्री से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, परीक्षा-नौकरी और कारोबार में खुलेंगे तरक्की के द्वार
Dwidwadash Yog 2026: 13 जून का गोचर रहेगा खास, द्विद्वादश योग से इन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें