सितंबर माह के आखिरी 15 दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। 17 सितंबर 2026 को सुबह 7:58 बजे सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध पहले से मौजूद रहेंगे। सूर्य के पहुंचते ही दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह संयोग 26 सितंबर को दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद बुध तुला राशि में चले जाएंगे।
इस योग की खास बात यह है कि इसका निर्माण कन्या राशि में हो रहा है, जो बुध की अपनी राशि होने के साथ उच्च राशि भी मानी जाती है। बुध बुद्धि, तर्क, लेखन, गणना, व्यापार और संवाद से जुड़े हैं, जबकि सूर्य नेतृत्व, पद, प्रतिष्ठा, प्रशासन और आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। इसलिए यह संयोग कई लोगों को अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी रह सकता है।