फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Rajyoga 2025: बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को होगा अच्छा लाभ, अधूरे काम होंगे पूरे

Mon, 06 Oct 2025 01:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budhaditya Rajyoga 2025: बुधादित्य राजयोग बुध और सूर्य के संयोग से बनता है, जब बुध और सूर्य किसी एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुधादित्य राजयोग के कारण कुछ राशि वालों अच्छा प्रभाव देखने को  मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग - फोटो : अमर उजाला
Budhaditya Rajyoga 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही एक योग बुधादित्य राजयोग होता है जिसे बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में यह राजयोग बनता है उनके जीवन में कभी भी धन, संपदा और सुख-समृद्धि की कोई भी कमी नहीं रहती। बुधादित्य राजयोग के निर्माण के चलते व्यक्ति को मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आपको बता दें बुधादित्य राजयोग बुध और सूर्य के संयोग से बनता है, जब बुध और सूर्य किसी एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध तुला राशि में हैं और सूर्य 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग के बनने पर किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत सारे अवसरों में वृद्धि करवाएगा। बुधादित्य राजयोग के कारण कर्क राशि वालों को  धन लाभ और जमीन-जायदाद में फायदा मिलने के योग बन रहा है। आपकी कुंडली में बुधादित्य राजयोग कुंडली के चौथे भाव यानी वाहन और प्रॉपर्टी के स्थान पर बनेगा। इस दौरान नई योजनाओं में डील बन सकती है। इस दौरान आप कोई वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा मौका है। इसके अलावा जो लोग विदेश में कोई व्यापार आदि कर रहे हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। इस दौरान नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने की अच्छी संभावना है। लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग अच्छा साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार यह राजयोग आपकी कुंडली के पहले भाव पर बनेगा। जिससे आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह के कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। 

Weekly lucky Horoscope: इन 3 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताह, विवाह के बनेंगे योग और व्यापार में होगा मुनाफा

विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। यह योग आपकी कुंडली दशम भाव यानी करियर-कारोबार के स्थान पर बनेगा जिससे रोजगार के क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कार्यस्थल पर नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका जो काम अधूरा था वह पूरा होगा और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में नए साथी की तलाश पूरी होगी। इस योग के चलते धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Weekly Love Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशियों के प्रेम जीवन में रहेंगे उतर चढ़ाव, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें