फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

Fri, 19 Sep 2025 05:15 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कल यानी 20 सितंबर 2025, शनिवार का दिन विशेष रहेगा क्योंकि इस दिन कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन ग्रहों के स्वामी शनि मीन राशि में गुरु के साथ केंद्र योग बना रहे हैं।  आइए जानते हैं कि कल इन 5 भाग्यशाली राशियों के लिए सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और साथ ही कौन-से आसान उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
बुधादित्य राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत - फोटो : amar ujala
Budhaditya Rajyoga: सितारों की चाल रोज बदलती रहती है और यही बदलाव हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। कल यानी 20 सितंबर 2025, शनिवार का दिन विशेष रहेगा क्योंकि इस दिन कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन ग्रहों के स्वामी शनि मीन राशि में गुरु के साथ केंद्र योग बना रहे हैं। वहीं, चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि में शुक्र के साथ रहकर सुनफा योग और कला योग बना रहे हैं।
इसके साथ ही सूर्य और बुध कन्या राशि में मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। इतना ही नहीं, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में साध्य योग भी बन रहा है। इन ग्रह-नक्षत्रों का संगम कल को और भी शुभ बना रहा है। इस संयोग से खासतौर पर मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि कल इन 5 भाग्यशाली राशियों के लिए सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और साथ ही कौन-से आसान उपाय करने चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
संबंध (सूर्य-बुध से): मिथुन के स्वामी बुध हैं और बुध का सूर्य के साथ गहरा मित्रतापूर्ण संबंध है। जब ये दोनों साथ आते हैं तो जातक की वाणी, बुद्धिमानी और आत्मविश्वास में अद्भुत वृद्धि होती है।

मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम अचानक पूरे हो सकते हैं। कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा, खासकर अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा और रिश्तों में प्यार व अपनापन बढ़ेगा। बच्चों से आपको सहयोग और स्नेह मिलेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में गहराई और मजबूती आएगी। कल का दिन आपको नए अवसर भी देगा चाहे वह करियर से जुड़ा हो या किसी रचनात्मक कार्य से।
शनिवार का उपाय: पीपल को दूध से अर्घ्य दें और काले तिल का दान करें।
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
संबंध (सूर्य-बुध से): कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य और चंद्रमा आपस में मित्र हैं, जबकि बुध तटस्थ है। इस कारण कल सूर्य आत्मविश्वास देंगे और बुध बुद्धिमानी व योजनाओं को सफल बनाएंगे।

कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन कार्यक्षेत्र और कारोबार में तरक्की लेकर आएगा। व्यापार में लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आपकी पहचान और प्रतिष्ठा समाज में मजबूत होगी। सहकर्मी और सहयोगी आपकी मदद करेंगे, जिससे आप अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर पाएंगे। कल का दिन आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत रहेगा, नई आय के स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम का वातावरण रहेगा। आप किसी नई जगह घूमने जा सकते हैं या यात्रा से शुभ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।
शनिवार का उपाय: किसी जरूरतमंद सफाईकर्मी को भोजन या धन दान करें।

4 of 6
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
संबंध (सूर्य-बुध से): कन्या के स्वामी स्वयं बुध हैं और सूर्य इस समय यहीं गोचर कर रहे हैं। दोनों का संयोग कन्या जातकों के लिए सोने पर सुहागा जैसा है।

कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन सबसे शुभ रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय परीक्षा या इंटरव्यू में जीत दिलाने वाला है। कामकाज में चतुराई और बौद्धिक क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी से मुलाकात आपके रिश्ते में नई ताजगी और गहराई लाएगी। परिवार में भी सहयोग और खुशी का माहौल रहेगा। आपको उपहार, वस्त्र या आभूषण मिलने की संभावना है।
शनिवार का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी की मंजरी अर्पित करें।
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
संबंध (सूर्य-बुध से): धनु के स्वामी बृहस्पति हैं। सूर्य और गुरु मित्र हैं, जबकि बुध के साथ गुरु का रिश्ता सामान्य है। इसीलिए बुधादित्य योग धनु जातकों को आत्मविश्वास के साथ आर्थिक लाभ भी देगा।

धनु राशि वालों के लिए कल का दिन धन और संपत्ति में बढ़ोतरी कराने वाला रहेगा। लंबे समय से रुकी आर्थिक योजना पूरी हो सकती है। व्यापार में साझेदारों से सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से बड़ा लाभ संभव है। परिवार से भी आपको सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, खासतौर पर पिता या पैतृक पक्ष से लाभ की संभावना है। आपके लिए वाहन सुख के योग भी बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण काम मित्र या रिश्तेदार की मदद से पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर आपको मानसिक शांति और पुण्य दोनों मिलेंगे।
शनिवार का उपाय: किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
संबंध (सूर्य-बुध से): मकर के स्वामी शनि हैं। सूर्य और शनि शत्रु माने जाते हैं, लेकिन बुध और शनि मित्र हैं। इस कारण कल का दिन मकर जातकों को अप्रत्याशित लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद खास रहेगा। आपको ऐसी सफलता मिल सकती है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। नौकरी में काम सुचारू रूप से होगा और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में नई योजनाएं लाभकारी होंगी और विस्तार की दिशा में कदम बढ़ेंगे। परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। विरोधी शांत रहेंगे और कुछ लोग तो मददगार भी साबित हो सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार कुशलता से आप नए रिश्ते बना पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शनिवार का उपाय: शनि स्तोत्र का 11 बार पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें