फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhaditya Rajyog: वृषभ में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन तीन राशि वालों को तनाव से मिलेगी मुक्ति

Tue, 22 Apr 2025 03:20 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budhaditya Rajyog In Taurus: 15 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 मई 2025 के दिन बुध भी इसी राशि में विराजित होंगे, इससे बुधादित्य राजयोग बनेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Budhaditya Rajyog 2025 - फोटो : freepik
Budhaditya Rajyog In Taurus: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध के प्रभाव को बेहद खास माना जाता है। इन दोनों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह भी माना गया है। बुध को बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक कहते हैं। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, व्यापार में धन लाभ के साथ-साथ समाज में सम्मान प्राप्त होता है। एक बार फिर ये दोनों ग्रह मिलकर एक शक्तिशाली राजयोग बनाएंगे, जो कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। 15 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 मई 2025 के दिन बुध भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे, इससे बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो इन तीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते है।
विज्ञापन

2 of 4
वैवाहिक जीवन मधुरता से भरा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
बुधादित्य राजयोग आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपके घर में धन और संपत्ति की कोई कमी नहीं रहेगी। इस समय आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर काम करने का यह सही समय है। यह समय अपने में बदलाव और योजनाओं का लाभ उठाने वाला है। व्यापार में किए सभी प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। वहीं जमीन-जायदाद, वाहन और धन का सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन मधुरता से भरा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
सिंगल लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे प्रेम का इजहार करेंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
यह समय व्यापार करने वाले लोगों के लिए खास है। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। वहीं आर्थिक रूप से आने वाला समय बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है। सिंगल लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे प्रेम का इजहार करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
नौकरीपेशा जातकों को भरपूर अवसर और पदोन्नति के मौके मिलेंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
बुध ग्रह की कृपा से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। कुंभ राशि वालों को इस युति से मन में शांति का अनुभव होगा। काम के सिलसिले में घर से दूर की यात्राएं कर सकती है। घर-परिवार में खुशियां कायम रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को भरपूर अवसर और पदोन्नति के मौके मिलेंगे। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी।
Smart Zodiac Signs: बुद्धिमत्ता और सूझबूझ में ये 4 राशियां हैं सबसे आगे, हर क्षेत्र में होते है सफल
Numerology: इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल, होती है मां सरस्वती की विशेष कृपा
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें