5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिससे सूर्य संग युति बनेगी और इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशियों के लिए आने वाले समय में शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बुधादित्य राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत
- फोटो : amar ujala
अगस्त का महीना ग्रहों की चाल के हलचल से भरा हुआ होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 अगस्त को कर्क राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। बुधादित्य राजयोग से सफलता, मान-सम्मान, कार्य करने की क्षमता और तीब्र बुद्धि में विकास होता है। वहीं सूर्य से आत्म विश्वास, नेतृत्व क्षमता, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। ऐसे में जब भी सूर्य-बुधि की युति होती है इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार 5 अगस्त को व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध शाम 7 बजकर 54 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही सूर्यदेव विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। बुधादित्य राजयोग बनने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाले समय में नौकरी-व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए आने वाले समय शुभ साबित होगा।
विज्ञापन
2 of 5
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
5 अगस्त को बनने वाला बुधादित्य राजयोग कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। कार्यस्थल पर नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग आने वाले समय में कई तरह की खुशियां लेकर आ सकता है। करियर-कारोबार में नई तरह की संभावनाएं लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। जो लोग बिजनेस में हैं उनको इसमें विस्तार हो सकता है। अधूरे कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से संबंधित कुछ लाभ मिल सकता है।
4 of 5
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
बुधादित्य राजयोग से तुला राशि वालों के जीवन में आने वाले समय में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको बेहतर ऑफर मिल सकता है। व्यापार में आपकी रणनीति आपको लाभ दिलाएगी। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए कर्क राशि में सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग आर्थिक और व्यावसायिक नजरिए से बहुत ही शुभ रहेगा। निवेश में लाभ के नए-नए योग बनेंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काम में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।