फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahalaxmi Rajyog: 9 अगस्त से इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, नौकरी को लेकर मिल सकती है खुशखबरी

Tue, 04 Aug 2026 12:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahalaxmi Rajyog: मिथुन राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार और मान-सम्मान में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। साथ ही परीक्षा-प्रतियोगिता को लेकर किए गए प्रयासों का फल भी जातकों को प्राप्त होगा।
 
विज्ञापन
1 of 4
Mahalaxmi Rajyog - फोटो : अमर उजाला
Mahalaxmi Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग को सबसे शुभ योगों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह अपार धन, सफलता, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक है। मान्यता है कि, इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। ज्योतिषियों की मानें, तो जल्द ही अगस्त महीने में यह शुभ राजयोग बनने जा रहा है, जिसका प्रभाव कई राशियों पर विशेष रूप से दिखाई दे सकता है। बता दें, वर्तमान में मंगल मिथुन में विराजमान हैं। वहीं 9 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा भी इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल और चंद्रमा की इसी युति से मिथुन में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह शुभ संयोग कुछ राशि वालों के लिए सफलता-सम्मान लेकर आ सकता है। इसके अलावा जातकों को ऐश्वर्य, वैभव, सुख-सुविधाओं में वृद्धि और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Mangal Gochar 2026: सितंबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता
Surya Grahan 2026: सावन शिवरात्रि के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें प्रभाव और सूतक काल का समय
विज्ञापन

2 of 4
Mahalaxmi Rajyog - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि में ही मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप किसी वस्तु का कारोबार करते हैं, तो उसमें सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा समाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नए लोगों से मिलेंगे और काम को लेकर योजनाएं बनाने में भी सफलता मिथुन राशि वालों को प्राप्त होगी।
ग्रहों-नक्षत्रों की चाल में बदलाव से इन पांच राशियों को मिलेंगे अच्छे अवसर, खत्म होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव
Sawan 2026 Daan: सावन में इन चीजों का दान, दिलाएगा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा
विज्ञापन

3 of 4
Mahalaxmi Rajyog - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। यह समय आपके प्रयासों का परिणाम भी लेकर आ सकता है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। कन्या राशि वालों के करियर को नई दिशा प्राप्त होगी। खास बात यह है कि, इस राशि के जातकों को घर और बाहर सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। अगर किसी नए काम की शुरूआत आप करना चाह रहे थे, तो समय आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है।
August Horoscope 2026: अगस्त में किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी और किसे टेंशन, पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

4 of 4
Mahalaxmi Rajyog - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह राजयोग शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे समाप्त होती हुई नजर आ सकती हैं। घर में किसी पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके लिए यह समय किस्मत का पूरा साथ व सहयोग लेकर आएगा। 

Surya Grahan 2026: सावन शिवरात्रि के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें प्रभाव और सूतक काल का समय

Saptahik Rashifal (03-09 Aug 2026): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह? यहां जानें

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें